झारखंड–बंगाल में 40 ठिकानों पर ईडी की रेड

Categorized as समाचार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला चोरी, अवैध खनन और तस्करी से जुड़े मामलों में शुक्रवार को झारखंड और पश्चिम बंगाल में व्यापक कार्रवाई की है। दोनों राज्यों में ईडी की अलग-अलग टीमों ने 40 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमें करोड़ों रुपए नगद और भारी मात्रा में जेवरात मिलने की सूचना है। 

बरामद कैश की गिनती के लिए मशीनें मंगाई जा रही हैं। बरामदगी की आधिकारिक जानकारी अभी ईडी द्वारा साझा नहीं की गई है। इस छापेमारी की जद में झारखंड के कई कोयला माफिया, कारोबारी और उनसे जुड़े कारोबारी प्रतिष्ठान शामिल हैं। 

ईडी के रांची जोनल कार्यालय की टीम धनबाद और आसपास के इलाकों में लगभग 18 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रही है। यहां कोयला कारोबारी एलबी सिंह, उनके भाई कुंभनाथ सिंह, अनिल गोयल, संजय उद्योग और अमर मंडल से जुड़े ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई। शहर के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन, निरसा के टालडांगा में बिनोद महतो के ठिकाने और भूली में सन्नी केशरी के घर पर भी छापेमारी चल रही है। 

Also Read : सिर्फ मछली ही नहीं, ये शाकाहारी चीजें भी हैं ओमेगा-3 का पावरहाउस

सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान एलबी सिंह ने ईडी की टीम को रोकने की कोशिश की और अपने पालतू कुत्तों को छोड़कर टीम की कार्रवाई कुछ देर के लिए बाधित कर दी। ईडी की जांच में अमर मंडल की भूमिका कोयले के अलावा पत्थर और बालू में अवैध उगाही और राजनीतिक संरक्षण से जुड़े नेटवर्क में पाई गई है। 

इसी तरह कोयले के अवैध कारोबार में अनिल गोयल और उनके सिंडिकेट की भूमिका पाई गई है। गौरतलब है कि लगभग दस साल पहले बीसीसीएल टेंडर घोटाले में सीबीआई ने एलबी सिंह के घर छापेमारी की थी, जहां उन पर सीबीआई टीम पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप भी लगा था। 

ताजा कार्रवाई के बाद कोयला कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में भी खलबली है। ईडी के कोलकाता जोनल कार्यालय की टीमों ने बंगाल के दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में 24 परिसरों पर एक साथ तलाशी ली है। छापेमारी जिन ठिकानों पर हुई, वे नरेंद्र खरका, अनिल गोयल, युधिष्ठिर घोष, कृष्ण मुरारी कयाल और अन्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। 

यह ऑपरेशन पूर्वी भारत में सक्रिय कोयला माफियाओं के खिलाफ हाल के वर्षों में ईडी की सबसे बड़ी समन्वित कार्रवाई मानी जा रही है। एजेंसी का कहना है कि तलाशी में मिले दस्तावेज़ और डिजिटल साक्ष्यों की जांच के बाद आने वाले दिनों में कई अहम खुलासे संभव हैं। 

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo