लाल किला विस्फोट में चार और गिरफ्तार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने चार और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। एनआईए ने चारों गिरफ्तारी जम्मू कश्मीर से की है। बताया जा रहा है कि इस मामले की जांच में शुरू से जुड़ी रही जम्मू कश्मीर पुलिस ने इन चारों को गिरफ्तार किया है, इसके बाद उन्हें एनआईए के हवाले कर दिया। अब तक इस मामले में छह गिरफ्तारी हो चुकी है।

गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान डॉ. मुअज़म्मिल शकील गनई, डॉ. अदील अहमद राथर, डॉ. शहीन सईद और मुफ़्ती इरफ़ान अहमद वगाय के रूप में हुई है। इन में तीन लोग जम्मू कश्मीर के और एक उत्तर प्रदेश का है। गनई जम्मू कश्मीर के पुलवामा का, राथर अनंतनाग का और वगाय शोपियां का रहने वाला है। सभी गिरफ्तार संदिग्धों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया है।

एनआईए के जानकार सूत्रों का कहना है कि सभी गिरफ्तार चार संदिग्धों ने दिल्ली में हुए आतंकी हमले की साजिश और उसे अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। गौरतलब है कि इससे पहले एनआईए ने आमिर रशीद अली और जासिर बिलाल को गिऱफ्तार किया था। दिल्ली में हुए धमाके से पहले ही व्हाइट कॉलर टेरर नेटवर्क का खुलासा हुआ था और कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था।

ये डॉक्टर फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान एजेंसियों के रडार पर अब अल फलाह यूनिवर्सिटी के दो सौ से ज्यादा डॉक्टर हैं। जांच एजेंसियां इस यूनिवर्सिटी के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ करने की तैयारी में हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि धमाके वाले दिन ही कई डॉक्टर अचानक यूनिवर्सिटी छोड़कर चले गए थे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo