यूक्रेन से सुलह के लिए रूस संग मिलकर पीस प्लान बना रहे ट्रंप

Categorized as समाचार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस और यूक्रेन के बीच सुलह कराने के लिए फिर से प्रयास कर रहे हैं। अमेरिकी मीडिया में दावा किया गया कि ट्रंप प्रशासन यूक्रेन से युद्ध खत्म करने के लिए रूस के साथ चुपचाप एक नया पीस प्लान बना रहा है। हालांकि ये बात यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को नागवार गुजर सकती है। 

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक ट्रंप के स्पेशल दूत स्टीव विटकॉफ इस पूरे मामले का नेतृत्व कर रहे हैं। विटकॉफ इस मामले में मॉस्को के साथ बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यूक्रेन के साथ युद्ध खत्म करने को लेकर इस हफ्ते रूस और अमेरिका के बीच बातचीत में तेजी आई है।

इस सिलसिले में बातचीत के लिए आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल और पेंटागन का एक टॉप लेवल डेलीगेशन यूक्रेन पहुंचा। अमेरिकी आर्मी के प्रवक्ता कर्नल डेव बटलर ने कहा, “यूक्रेनी अधिकारियों से मिलने और युद्ध खत्म करने की कोशिशों पर चर्चा करने के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग मिशन पर पेंटागन का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल यूक्रेन में है।

Also Read : उपराष्ट्रपति गृह मंत्री समेत कई प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी

अमेरिकी मीडिया ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि डेलिगेशन अमेरिकी राष्ट्रपति के आदेश पर यूक्रेन पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि आर्मी सेक्रेटरी डैन ड्रिस्कॉल से राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की और दूसरे सीनियर यूक्रेनी अधिकारियों के साथ युद्ध के हालात और हथियारों की जरूरतों पर चर्चा करने के साथ ही शांति की शुरुआती कोशिशों पर भी बात करने की उम्मीद थी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सबसे पहले यूएस डेलीगेशन के कीव जाने की खबर दी थी। दूसरी ओर, टेलीग्राम पर एक पोस्ट में यूक्रेनी डिफेंस मिनिस्टर डेनिस श्म्यहाल ने लिखा कि उन्हें ड्रिस्कॉल से मिलने का अवसर मिला। उन्होंने दोनों नेताओं की हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी पोस्ट की।

श्म्यहाल ने अमेरिका की तरफ से यूक्रेन को मिल रहे जरूरी सपोर्ट के लिए शुक्रिया कहा। अमेरिकी डेलिगेशन ने पार्टनर्स को डिफेंस इनोवेशन के क्षेत्र में हमारे डेवलपमेंट्स के बारे में बताया और जेलेंस्की और ट्रंप के बीच हुए ऐतिहासिक डिफेंस एग्रीमेंट्स को लागू करने के अगले कदमों पर फोकस किया।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo