बिहार: शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने झुककर किया शुक्रिया

Categorized as समाचार

नीतीश कुमार ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सहित विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। 

इस दौरान पीएम मोदी का एक बार फिर देसी स्टाइल देखने को मिला। शपथ ग्रहण समारोह खत्म होते ही वह थोड़ी देर तक गमछा लहराते दिखे। उन्हें ऐसा करते देख समारोह में उपस्थित लोग भी जोश और उत्साह से भर उठे और पीएम मोदी को अपना समर्थन देते दिखे।

इतना ही नहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने समारोह में आए लोगों के सामने कई बार झुककर आभार और नमन किया। इससे पहले मंच पर बैठे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बात करते दिखे और इस प्रचंड जीत से उत्साहित नजर आए।

Also Read : नीतीश कुमार 10वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

चुनावी प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को भाई बताया था। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा था कि दो भाई (नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार) मिलकर आपकी सेवा, समृद्धि और स्वाभिमान के लिए लगातार काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी के बिहारी अंदाज में गमछा लहराने को लोगों ने काफी पसंद किया था।

चुनाव में बिहार के लोगों ने इस जोड़ी को काफी पसंद किया और एनडीए को प्रचंड बहुमत देकर सत्ता सौंपी। इससे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली।

26 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नीतीश मंत्रिमंडल में इस बार तीन महिलाओं को भी स्थान दिया गया है। इस मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को भी शामिल किया गया है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

April 22, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत…

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल के चकदहा में बुधवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने नदिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे चैतन्य महाप्रभु की वैष्णव परंपरा की भूमि बताया और कहा कि बंगाल अब बदलाव के मुहाने पर…

प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

April 22, 2026

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार…

पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

April 22, 2026

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…

logo