ममता ने एसआईआर रोकने की मांग की

Categorized as समाचार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिख कर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इस प्रक्रिया को पहले लोकतंत्र के खिलाफ बताया था और अब अमानवीय बताते हुए कहा है कि इससे बूथ लेवल एजेंट्स का जीवन संकट में पड़ गया है। बताया जा रहा है कि चार नवंबर से एसआईआर की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बंगाल में 15 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है या उन्होंने खुदकुशी की है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में चल रही एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लिखे पत्र में एसआईआर को रोकने का आग्रह करते हुए ममता बनर्जी ने बूथ स्तर के अधिकारियों पर ‘अमानवीय’ कार्य दबाव का हवाला दिया है। अपने तीन पन्नों के पत्र में ममता बनर्जी ने लिखा है, ‘बीएलओ अब मानवीय सीमाओं से कहीं आगे जाकर काम कर रहे हैं। इस समय चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया विशेष रूप से अस्वीकार्य है’!

ममता बनर्जी ने लिखा एसआईआर की प्रक्रिया में लगे कर्मियों की मदद करने, समय सीमा बढ़ाने या व्यवस्थागत खामियों को दूर करने के बदले राज्य चुनाव आयोग धमकी दे रहा है। ममता बनर्जी ने अपने पत्र में लिखा, ‘मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि कृपया इस कवायद को रोकने, बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने, उचित प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने में हस्तक्षेप करें’। ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त से एसआईआर की मौजूदा कार्यप्रणाली और समय सीमा पर भी फिर से विचार करने को कहा है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo