नीतीश 10वीं बार मुख्यमंत्री बने

Categorized as समाचार

पटना। नीतीश कुमार ने गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पिछले 25 साल में वे 20 साल से कुछ कम मुख्यमंत्री रहे हैं लेकिन इस दौरान उन्होंने 10 बार शपथ ली है। उनके साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें दो उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा भी शामिल हैं। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री और सभी  मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

गांधी मैदान में हुए भव्य शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई बड़े भाजपा नेता मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शपथ समारोह में शामिल हुए। गुरुवार को शपथ लेने वाले 26 मंत्रियों में 14 भाजपा कोटे से, आठ जदयू से, दो लोजपा से और जीतन राम मांझी की पार्टी हम और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से रालोमो से एक एक मंत्री बने हैं। नीतीश मंत्रिमंडल में जमा खान के रूप में एक मुस्लिम चेहरा भी शामिल है।

इस बीच सरकार के स्वरूप को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। पूर्वी चम्पारण से एनडीए के 11 विधायक हैं लेकिन किसी को मंत्री नहीं बनाया गया है। पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, शिवहर और सीतामढ़ी मिला कर सिर्फ दो मंत्री हैं, जबकि वैशाली से चार मंत्री बने हैं। पटना से दो और सारण से भी दो मंत्री बनाए गए हैं। मधुबनी और दरभंगा से सिर्फ दो मंत्री बने हैं। ज्यादतर मंत्री मगध, शाहाबाद और अंग प्रदेश से हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया है। वे विधायक नहीं हैं। उनको बाद में एमएलसी बनाया जाएगा।

पिछली सरकार के कई बड़े मंत्रियों की छुट्टी हो गई है। नीतीश मिश्रा, जीवेश मिश्रा, नीरज सिंह बबलू, राजू सिंह, रेणु देवी, कृष्णनंदन पासवान, जनक राम आदि की विदाई हो गई है। बहरहाल, शपथ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से गमछा हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। नीतीश की सरकार में इस बार कुछ नए चेहरों को मौका दिया गया है। रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हुए हैं। चिराग पासवान की पार्टी से संजय सिंह और संजय पासवान मंत्री बने हैं। जीतन राम मांझी ने बेटे संतोष सुमन को फिर से मंत्री बनवाया है।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

April 22, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत…

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल के चकदहा में बुधवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने नदिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे चैतन्य महाप्रभु की वैष्णव परंपरा की भूमि बताया और कहा कि बंगाल अब बदलाव के मुहाने पर…

प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

April 22, 2026

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार…

पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

April 22, 2026

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…

logo