अमेरिकी रिपोर्ट ने पाकिस्तान की जीत बताई

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिकी संसद के लिए रिपोर्ट तैयार करने वाली एक कमेटी ने भारत के लिए बेहद अपमानजनक रिपोर्ट प्रस्तुत की है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई थी। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने बड़ी कामयाबी हासिल की। भारत के कई लड़ाकू विमान मार गिराए जाने की बात भी इसमें कही गई है और इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में पहलगाम में हुए नृशंस हमले को आतंकवादी हमला नहीं माना गया है।

यूएस-चाइना इकोनॉमिक एंड सिक्योरिटी रिव्यू कमीशन यानी यूएससीसी की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन दिन की लड़ाई में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी मिली थी। इस रिपोर्ट में पहलगाम अटैक को भी आतंकी हमला न मानकर ‘विद्रोही हमला’ माना गया है। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने भारत के छह लड़ाकू विमान मार गिराए। गौरतलब है कि भारत इस संघर्ष में जीत का दावा करता है और लड़ाकू विमान गिरने की खबरों का खंडन करता है।

बहरहाल, यूएससीसी की करीब आठ सौ रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने इस रिपोर्ट का विरोध किया और सवालिया लहजे में कहा, ‘क्या प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय इस पर अपनी आपत्ति दर्ज कराएंगे और विरोध जताएंगे? हमारी कूटनीति को एक और बड़ा झटका लगा है’। इस रिपोर्ट में पाकिस्तान के हवाले से कहा गया है कि उसने कम से कम छह भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराया, जिनमें राफेल जेट भी शामिल हैं। इससे राफेल की इमेज को नुकसान पहुंचा।

इसके बाद रिपोर्ट में कहा गया है कि वास्तविक रूप से सिर्फ तीन भारतीय विमानों के गिराए जाने की पुष्टि होती है। गौरतलब है कि भारत एक भी विमान गिरने की बात स्वीकार नहीं करता है। यूएससीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि चीन ने भारत और पाकिस्तान युद्ध का इस्तेमाल अपने आधुनिक हथियारों को लाइव वॉर में टेस्ट करने और दुनिया को दिखाने के लिए किया। लड़ाई के बाद दुनिया भर में चीनी दूतावासों ने अपने हथियारों की तारीफ की और कहा कि पाकिस्तान ने इनके इस्तेमाल से भारतीय लड़ाकू विमानों को गिराया।

अमेरिकी रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने भारत के साथ लड़ाई में चीन से मिले हथियारों का इस्तेमाल किया और अपने सैन्य फायदे को दुनिया के सामने रखा। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान ने चीन के एचक्यू 9 एयर डिफेंस सिस्टम, पीएल 15 मिसाइलें और जे10 लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया। भारत का दावा है कि पाकिस्तान को इस दौरान चीन से खुफिया जानकारी भी मिली। हालांकि पाकिस्तान ने इसे नकार दिया और चीन ने इस पर कुछ भी साफ नहीं कहा। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2023 के बीच पाकिस्तान के 82 फीसदी हथियार चीन से आए हैं। चीन की सरकारी मीडिया ने इस रिपोर्ट को खारिज किया है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo