लाल किला विस्फोट का आरोपी गिरफ्तार

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लाल किले के सामने हुए कार विस्फोट के एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआईए ने रविवार को आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वह विस्फोट में मारे गए संदिग्ध आतंकवादी उमर का साथी है। बताया जा रहा है कि उसने उमर के साथ मिलकर दिल्ली विस्फोट की साजिश रची थी। जिस आई20 कार में विस्फोट हुआ वह आमिर के नाम पर ही रजिस्टर्ड थी।

इस बीच खबर है कि लाल किला विस्फोट मामले में आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कुछ लोगों को जम्मू कश्मीर पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में पता चला है कि डॉक्टरों वाला ये व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल पिछले साल ही एक आत्मघाती की तलाश में था। इसका जिम्मा डॉ. उमर पर ही था। वहीं मॉड्यूल के एजेंडे को लगातार आगे बढ़ा रहा था। उमर का मानना था कि मॉड्यूल में एक आत्मघाती आतंकी यानी फिदायीन का होना जरूरी है।

पूछताछ करने वाले जम्मू कश्मीर पुलिस के अधिकारियों ने बताया है कि हिरासत में काजीगुंड का जसीर उर्फ दानिश भी है। उसके मुताबिक अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में उसकी डॉक्टरों वाले इस टेरर मॉड्यूल से मुलाकात हुई थी। इसके बाद उसे फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी ले जाया गया, जहां किराए के कमरे में उसे रखा गया। इस गिरोह के आतंकी चाहते थे कि वह आतंकवादी गतिविधियों में शामिल हो लेकिन उमर ने उसे कई महीनों तक फिदायीन बनने के लिए ब्रेनवॉश किया।

पूछताछ में पता चला है कि योजना इसलिए फेल हुई क्योंकि जसीर ने आर्थिक स्थिति खराब होने और इस्लाम में आत्महत्या हराम होने का हवाला देकर आत्मघाती हमलावर बनने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि दिल्ली में लाल किले के सामने 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट में 13 लोग मारे गए थे। उधर दिल्ली इसी मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते यानी एटीएस ने रविवार को लखनऊ से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। आरोपी भाई, बहन हैं, जो पारा इलाके के कुंदन विहार में रहते थे। सूत्रों का कहना है कि दोनों का विस्फोट मामले से कनेक्शन मिला है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo