नीतीश आज चुने जाएंगे नेता

Categorized as समाचार

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर सरकार बनाने का दावा सोमवार को पेश कर सकते हैं। सोमवार को ही कैबिनेट की आखिरी बैठक होगी और नीतीश कुमार राज्यपाल से मिल कर इस्तीफा सौंपेंगे। विधानसभा चुनाव में मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब सरकार बनाने की कवायद चल रही है। पटना से लेकर दिल्ली तक भाजपा और जनता दल यू के नेताओं के साथ साथ बाकी तीन सहयोगी पार्टियों के नेताओं की मेल मुलाकात का सिलसिला चल रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिन से नए चुने गए विधायकों और अन्य नेताओं से मिल रहे हैं।

सोमवार को जनता दल यू के विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नीतीश कुमार को नेता चुना जाएगा। सोमवार को ही भाजपा विधायक दल की बैठक भी हो सकती है। इससे पहले रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और भाजपा नेता नित्यानंद राय, विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा आदि नेता सीएम हाउस पहुंचे। कुशवाहा ने मुख्यमंत्री से करीब आधे घंटे बात की।

इस बीच गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस वजह से 17 से 20 नवंबर तक आम लोगों के प्रवेश बंद कर दिया गया है। माना जा रहा है कि 20 नवंबर को नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि मंत्रिमंडल में सभी पार्टियों की हिस्सेदारी को लेकर फॉर्मूला तय हो चुका है। जीतन राम मांझी की हम और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो से एक एक मंत्री बनेंगे और चिराग पासवान की लोजपाआर से तीन मंत्री बन सकते हैं।

सोमवार, 17 नवंबर को मौजूदा सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक होगी। इसमें विधानसभा को भंग करने की सिफारिश होगी। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। इससे पहले शनिवार की रात जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दिल्ली पहुंचे। वहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बड़े नेताओं से बात की। इससे पहले दोनों जदयू नेताओं ने पटना में मुख्यमंत्री से बात की।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo