लालू परिवार का विवाद बढ़ा

Categorized as समाचार

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के परिवार का झगड़ा चुनाव नतीजों के बाद और तेज हो गया है। चुनाव नतीजा आने के अगले दिन यानी 15 नवंबर के विवाद चल रहा है। रविवार को लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने दो सोशल मीडिया पोस्ट और किए, जिससे विवाद बढ़ा। इस बीच तेजस्वी यादव ने 17 नवंबर को हार की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है।

बहरहाल, राजनीति छोड़ने और अपने परिवार से नाता तोड़ने के ऐलान के एक दिन बाद रोहिणी आचार्य ने एक के बाद एक दो सोशल मीडिया पोस्ट कर तेजस्वी यादव और संजय यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने तेजस्वी के साथ रहने वाले रमीज नेमत पर भी आरोप लगाए हैं। इस बीच रोहिणी आचार्य के राबड़ी आवास छोड़ने के बाद रविवार को तीन और बहनें रागिनी, राजलक्ष्मी और चंदा यादव भी दिल्ली रवाना हो गए।

उधर दिल्ली में रोहिणी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘चप्पल वाली बात सही है। रोहिणी जो बोलती है सही बोलती है। ये बात तेजस्वी, संजय और रमीज से पूछिए। मेरे माता, पिता रो रहे थे। मेरी बहनें रो रही थी मेरे लिए’। इससे एक दिन पहले उन्होंने कहा था कि संजय यादव और रमीज ने चप्पल उठाई थी। इसके बाद उन्होंने राजनीति से संन्यास लेने और परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया था।

रविवार को अपनी भावुक पोस्ट में रागिनी ने लिखा, ‘भगवान न करे कि किसी के घर में मेरी जैसी बेटी हो। अभी मैं ससुराल जा रही हूं। मेरी सास भी रो रही है ये सब तमाशा देखकर। जिस घर में भाई हो तो उस घर में भाइयों का भी योगदान होना चाहिए। क्या सभी योगदान बेटियों को देना होता है’? इससे पहले रविवार सुबह रोहिणी ने एक इमोशनल पोस्ट कर कहा, ‘मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया। मुझे अनाथ बनाया गया। मैंने रोते रोते घर छोड़ा है। मुझे मारने के लिए चप्पल उठाई गई’।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo