जम्मू-कश्मीर: नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में 9 की मौत, 29 घायल

Categorized as समाचार

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए आकस्मिक विस्फोट में मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई। वहीं, इस विस्फोट में 29 अन्य लोग घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

आधिकारिक सूत्र ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान सटीक जानकारी मिलने के बाद ही की जाएगी। मृतकों में एक नायब तहसीलदार (कार्यकारी मजिस्ट्रेट) और एक स्थानीय दर्जी शामिल हैं। कुछ शव पूरी तरह से जल चुके हैं, इसलिए मृतकों की पहचान में समय लग रहा है।

सूत्रों ने आगे कहा कि घायलों को इलाज के लिए बादामी बाग क्षेत्र में सेना के बेस अस्पताल और अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने यह भी बताया कि विस्फोट वाली सामग्री फरीदाबाद में छापेमारी के दौरान जब्त की गई थी, जब सफेदपोश आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था।

Also Read : बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, जीत की बधाई दी

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, आईजीपी और पुलिस के आला अधिकारी नौगाम पुलिस थाने में हुए आकस्मिक विस्फोट के बाद जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

यह विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास की इमारतों के शीशे टूट गए और नौगाम इलाके से 5-10 किलोमीटर दूर तक विस्फोट की आवाज सुनाई दी। इस विस्फोट के कारण पुलिस स्टेशन में खड़े कई वाहनों में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियों को भेजा गया।

इस दुखद घटना पर कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल से जारी बयान में कहा गया जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस स्टेशन में हुए ब्लास्ट में कई लोगों की मृत्यु की खबर बेहद दुखद और चिंताजनक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह पीड़ा सहन करने की शक्ति दें। कांग्रेस परिवार की संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं।

Pic Credit : X


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo