सम्राट, तेजस्वी, विजय सिन्हा जीते

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को भारी बहुमत मिला है और महागठबंधन की सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा और जनता दल यू के सभी बड़े नेता चुनाव जीत गए हैं। महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के घोषित दावेदार तेजस्वी यादव भी चुनाव जीत गए हैं। हालांकि वोटों की गिनती के दौरान कई बार वे पिछड़े। लेकिन अंत में वे करीब 13 हजार वोट से जीत गए। उनके भाई तेज प्रताप यादव भी चुनाव हार गए हैं। चुनाव हारने के बाद उन्होंने अपने छोटे भाई तेजस्वी पर बड़ा हमला बोला और कहा कि वे ‘फेलस्वी’ हैं। उनकी पार्टी ने फेसबुक पोस्ट में नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे बड़े नेता बताते हुए कहा कि जयचंदों ने राजद को खोखला कर दिया।

बहरहाल, नीतीश कुमार की सरकार मंत्रियों में एक सुमित सिंह को छोड़ कर सब चुनाव जीत गए। उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 45 हजार के करीब वोट से जीते। दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा कड़े मुकाबले में भी फंसे थे लेकिन वे भी जीत गए। दानापुर की प्रतिष्ठा की लड़ाई में पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव चुनाव जीत गए। उन्होंने जेल में बंद बाहुबली रीतलाल यादव को हराया। जेल में बंद दूसरे बाहुबली अनंत सिंह मोकामा सीट से चुनाव जीत गए।

छपरा सीट से भोजपुरी कलाकार और राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव चुनाव हार गए, जबकि अलीनगर से भोजपुरी गायिका और भाजपा प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने जीत दर्ज की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ मंत्री मंगल पांडेय सीवान सीट पर जीत गए। ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी भाजपा प्रत्याशी श्रेयसी सिंह जमुई से चुनाव जीत गई हैं। एक बड़ा उलटफेर यह देखने को मिला कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम कुटुंबा सीट पर और कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान कदवा सीट पर चुनाव हार गए। रघुनाथपुर सीट पर शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने जीत दर्ज की।

शुक्रवार को हुई मतगणना के दौरान एकाध छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर काउंटिंग थोड़ी देर रुकी रही।  बसपा के सतीश यादव का आरोप था कि वोटों की गिनती में गड़बड़ी हुई है। वे बैलट पेपर की गिनती फिर से चाहते थे। गिनती रूकने पर बसपा समर्थक सड़क पर उतर गए थे और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo