बिहार से बंगाल की जीत का रास्ता: मोदी

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की भारी भरकम जीत के बाद नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जीत से पश्चिम बंगाल में जीत का रास्ता बना है। गौरतलब है कि अगले साल अप्रैल में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि बिहार के लिए उनका अपवा एमवाई फॉर्मूला है, जिसका मतलब है महिला और युवा। उन्होंने महागठबंधन की पार्टियों खास कर कांग्रेस पर राजद पर हमला भी बोला।

इससे पहले मोदी शुक्रवार शाम को पार्टी मुख्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका स्वागत किया। मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया। अब कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी’। उन्होंने छठी मईया के जयकारे भी लगाए और कहा कि जो छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं, वे बिहार की क्या इज्जत करेंगे। प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं का गमछा लहराकर अभिवादन भी किया।

इसके बाद मोदी ने कहा, ‘मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है। आपकी आकांक्षा मेरी प्रेरणा है। अब का बिहार विकसित होगा। भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है। भाजपा का कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रह जाता है’। उन्होंने आगे कहा, ‘आज की विजय ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी, पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। यहां गंगा जी, बिहार से बहते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है’।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मैं बंगाल के भाई, बहनों से कहता हूं कि भाजपा आपके साथ मिलकर बंगाल से जंगलराज को उखाड़ फेंकेगी’। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘बिहार चुनाव के दौरान मैंने कहा था कि कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर लगातार खुद डूबने और साथियों को डुबाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने पहले भी इनके सहयोगियों को जताया था कि कांग्रेस ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर वापसी करना चाहती है’। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस में एक और विभाजन होगा। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस और राजद का झगड़ा बढ़ने की भविष्यवाणी भी की। उन्होंने कांग्रेस को मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी भी कहा।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo