भाजपा और बीआरएस से कांग्रेस ने छीनी सीट

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ सात राज्यों की आठ विधानसभा सीटों के उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस ने राजस्थान में एक सीट भाजपा से छीनी है तो तेलंगाना में बीआरएस की जीती सीट उससे छीन ली है। उधर जम्मू कश्मीर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बड़ा झटका लगा है। वहां उनकी जीती हुई सीट पर पार्टी हार गई है। गौरतलब है कि उमर अबदुल्ला दो सीटों से जीते थे और बाद में बडगाम की सीट उन्होंने खाली कर दी थी। बडगाम सीट पर पीडीपी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार को हरा दिया है, जबकि नागरोटा सीट भाजपा ने फिर से जीत ली है।

सबसे चौंकाने वाला नतीजा राजस्थान की अंता सीट पर आया है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया ने भाजपा उम्मीदवार मोरपाल सुमन को हराया। राज्य की भजनलाल शर्मा के लिए यह चुनाव जनमत संग्रह की तरह माना जा रहा था। उधर तेलंगाना की जुबली हिल्स सीट पर कांग्रेस के नवीन यादव को जीत मिली है। यह सीट बीआरएस विधायक के निधन से खाली हुई थी।

उधर पंजाब की तरनतारन सीट बचाने में आम आदमी पार्टी कामयाब रही है। वहां से हरमीत सिंह संधू ने जीत हासिल की। झारखंड की घाटशिला सीट पर दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बेटे और जेएमएम प्रत्याशी सोमेश सोरेन जीत गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बेटे और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को हराया। ओडिशा की नुआपाड़ा सीट से बीजेपी के जय ढोलकिया ने जीत हासिल की। मिजोरम के डम्पा से मिजो नेशनल फ्रंट ने जीत हासिल की।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo