बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने सीटों का दोहरा शतक लगा पर प्रचंड जीत हासिल की है। इससे पहले 2010 में एनडीए को दो सौ से ज्यादा सीटें मिली थीं। इस बार एनडीए ने 202 सीटें जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है। नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यू 85 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है। पिछले चुनाव में 75 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी राष्ट्रीय जनता दल का सूपड़ा साफ हो गया है। राजद को सिर्फ 25 सीटें मिली हैं। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी का खाता नहीं खुला।

एनडीए की दो बड़ी सहयोगी पार्टियों भाजपा और जनता दल यू के अलावा बाकी पार्टियों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। 28 सीटों पर लड़ी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 19 सीटें मिली हैं। जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह सीटों पर लड़ी थी और उसने पांच सीटे जीती हैं। उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिली हैं। उनकी पार्टी भी छह सीटों पर लड़ी थी। दूसरी ओऱ राष्ट्रीय जनता दल की तरह ही उसकी सहयोगी पार्टियों का सफाया हो गया है।

कांग्रेस को सिर्फ छह सीटें मिली हैं, जबकि वह 61 सीटों पर चुनाव लड़ी थी। पिछली बार 70 सीटों पर लड़ कर कांग्रेस ने 19 सीटें जीती थीं। पिछले चुनाव में 19 सीटों पर लड़ कर 12 जीतने वाली सीपीआई माले को इस बार 20 में से सिर्फ दो सीटें मिली हैं। सीपीएम ने एक सीट जीती है और नई पार्टी आईआईपी को भी एक सीट मिली है। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी एक भी सीट नहीं जीत पाई है। समूचे महागठबंधन को 34 सीटें मिली हैं।

एनडीए को 2020 के मुकाबले 75 से ज्यादा सीटों का फायदा हुआ है, जबकि महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार 43 सीटों पर सिमट गई जनता दल यू को इस बार लगभग दोगुनी सीटें मिली हैं। हालांकि मतदान प्रतिशत के हिसाब से राष्ट्रीय जनता दल सबसे बड़ी पार्टी बनी है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक उसके करीब 23 फीसदी वोट मिला है। हालांकि वह सबसे ज्यादा 143 सीटों पर लड़ी थी। भाजपा को 20 फीसदी और जनता दल यू को 19.23 फीसदी वोट मिला है। दोनों बराबर सीटों पर चुनाव लड़े थे।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo