अमेरिका में शटडाउन खत्म होने की उम्मीद

Categorized as समाचार

वॉशिंगटन। अमेरिका में 40 दिनों से जारी सरकारी शटडाउन खत्म होने की उम्मीद जताई जा रही है। रविवार को अमेरिकी सीनेट ने फंडिंग बिल पास कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है। यह बिल सरकार को 31 जनवरी तक फंडिंग उपलब्ध कराएगा। विधेयक के तहत एजेंसियों को 31 जनवरी तक कर्मचारियों की छंटनी करने से रोका जाएगा। साथ ही, शटडाउन के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को पूरा बकाया वेतन दिया जाएगा।

सीनेट में यह बिल 60-40 के अंतर से पारित हुआ। अब सीनेट इसमें संशोधन करेगी। इसके बाद यह प्रस्ताव निचले सदन यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेन्टेटिव की मंजूरी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दस्तखत के लिए भेजा जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी होने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। शटडाउन खत्म करने के बदले रिपब्लिकन पार्टी ने कुछ डेमोक्रेट सीनेटरों से वादा किया कि बाद में ओबामा केयर की सब्सिडी बढ़ाने पर दिसंबर में वोटिंग होगी।

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा, ‘लगता है शटडाउन खत्म होने वाला है’। लेकिन उन्होंने ट्रुथ सोशल पर ओबामा केयर सब्सिडी को ‘हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के लिए मुनाफा और अमेरिकी लोगों के लिए आपदा’ बताया। ट्रंप का कहना है कि सब्सिडी के बजाय लोगों को सीधे पैसे देकर उन्हें अपनी पसंद का इंश्योरेंस खरीदने की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने लिखा, “सरकार खुलते ही मैं दोनों पार्टियों के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान करने को तैयार हूं”।

गौरतलब है कि इसी कानून को लेकर बने गतिरोध की वजह से शटडाउन हुआ था। यह कानून बराक ओबामा के कार्यकाल में 2010 में पारित हुआ था। इसलिए इसे ‘ओबामा केयर’ कहा जाने लगा। इसके तहत सरकार कम और मध्यम आय वाले अमेरिकियों को हेल्थ इंश्योरेंस खरीदने के लिए आर्थिक सहायता यानी सब्सिडी देती है।


Previous News Next News

More News

नीतीश कुमार चले दिल्ली…. राज्यसभा के लिए किया नामांकन

March 5, 2026

बिहार की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के निर्णय को प्रदेश की सियासत में बड़े उलटफेर की संभावना है। इस बीच  गुरुवार को  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने गुरुवार को राज्यसभा चुनाव के…

भारत की तेल आपूर्ति खतरे में, फिर भी प्रधानमंत्री चुपः राहुल गांधी

March 5, 2026

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान भारत को होने वाली परेशानियों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा है। राहुल गांधी की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत…

बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, गिरिराज सिंह ने दिया ये बड़ा बयान

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई। अटकलों का दौर तेज हो गया है कि जब नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद बन जाएंगे तो बिहार की कमान कौन संभालेगा। इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को चिंता करने की जरूरत…

हम साथ होते तो नीतीश कुमार को यह दिन नहीं देखना पड़ता: तेजस्वी यादव

March 5, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने वाले फैसले से प्रदेश की राजनीति ने अचानक से करवट ली है। सत्ता पक्ष जहां नीतीश कुमार के फैसले की सराहना कर रहा है, तो वहीं विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार पर भाजपा ने राज्यसभा जाने के लिए दबाव बनाया।  राजद नेता तेजस्वी यादव ने…

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

March 5, 2026

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने अलग-अलग राज्यों से कई वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस की ओर से तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी, छत्तीसगढ़ से फूलो देवी नेताम, हरियाणा से करमवीर सिंह बौद्ध, तमिलनाडु से क्रिस्टोफर तिलक और…

logo