बिहार में आज 122 सीटों पर मतदान

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा की बची हुई 122 सीटों पर मंगलवार को दूसरे और अंतिम चरण में वोट डाले जाएंगे। 20 जिलों की 122 सीटों पर कुल 1,302 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। कुछ संवेदनशील मतदान केंद्रों पर चार बजे और कुछ केंद्रों पर पांच बजे ही मतदान समाप्त हो जाएगा। मतदान के बाद अलग अलग समूहों के एक्जिट पोल के अनुमान सामने आएंगे। वोटों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

दूसरे चरण की 122 सीटों के लिए 45,399 बूथ बनाए गए हैं। सोमवार की शाम तक सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव कर्मी ईवीएम के साथ पहुंच गए। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। गौरतलब है कि पहले चरण की 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65 फीसदी वोटिंग हुई थी। बताया गया है कि गया जिले के इमामगंज प्रखंड के हेरहज, पथरा और केवलडीह गांव के मतदाता करीब 25 साल बाद अपने गांव में ही मतदान कर सकेंगे। 2001 में आखिरी बार वोटिंग के बाद से इन तीनों गांवों के लोग वोट नहीं डाल पा रहे थे। नक्सली गतिविधियों के कारण उनके बूथ दूसरे गांव में बनाए गए थे।

बहरहाल, दूसरे चरण की वोटिंग से पहले पूर्वी चंपारण जिले की चिरैया सीट से भाजपा के उम्मीदवार लालबाबू प्रसाद गुप्ता पर पैसे बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। पैसे बांटने का एक वीडियो सामने आने के बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके अलावा मोतिहारी सीट से राजद उम्मीदवार देवा गुप्ता के एक समर्थक को भी पुलिस ने तीन लाख रुपए नकद के साथ पकड़ा है।

उधर सरायरंजन के बाद सीवान में वीवीपैट की पर्चियां फेंकी हुई मिली हैं। सीवान में पहले चरण में मतदान हुआ था। मतदान के चौथे दिन सोमवार को एक खाली प्लॉट में बड़ी संख्या में वीवीपैट की पर्चियां फेंकी मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां से पर्चियां हटाने का प्रयास किया तो उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बताया जा रहा है कि इन पर्चियों में महाराजगंज विधानसभा से राजद उम्मीदवार विशाल जायसवाल की पर्ची सबसे ज्यादा है।


Previous News Next News

More News

अखिलेश का दांव या अपने पैर पर कुल्हाड़ी?

October 1, 2026

अखिलेश यादव ने पूरे देश को चौंकाया है। कम से कम जिन लोगों की राजनीति में रूचि है उनके लिए तो यह घनघोर हैरानी की बात थी कि अखिलेश ने रिलायंस समूह के प्रेसिडेंट परिमल नाथवानी के बेटे धनराज परिमल नाथवानी को अपनी पार्टी से राज्यसभा की टिकट दी। सोचें, यह कितनी हैरानी की बात…

चिराग पासवान क्यों इतने नाराज हैं

October 1, 2026

लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान इश तरह से बिहार की सरकार पर हमला कर रहे हैं, जैसे मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव भी नहीं कर रहे हैं। चिराग पासवान ने कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर यहां तक कहा कि उनको शर्म आ रही है कि वे…

शरद पवार की सरकार से अलग लाइन

October 1, 2026

शरद पवार ने सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। कम से कम अभी कुछ दिन के लिए यह चर्चा थम गई है कि पवार अपनी पार्टी का विलय सुनेत्रा पवार की पार्टी में कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि वे अपनी पार्टी का विलय नहीं करेंगे और किसी को जरुरत है तो वह…

पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद

October 1, 2026

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने मनीष सिसोदिया को लेकर उठे विवाद को भले दूसरा रंग देने का प्रयास किया हो और इसे अपनी पार्टी की महिला नेता गायत्री बिश्नोई के मान सम्मान का मामला बनाया हो लेकिन यह तय है कि पंजाब में बाहरी और भीतरी का विवाद बढ़ गया है। सिसोदिया और बिश्नोई…

निर्वाचन सदन को घेरेगा विपक्ष

October 1, 2026

नई दिल्ली। विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक में बुधवार को बड़ा फैसला हुआ। बैठक में शामिल पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा नहीं देने पर छह अक्टूबर को चुनाव आयोग के कार्यालय यानी नई दिल्ली के अशोक रोड पर स्थित निर्वाचन सदन का घेराव…

logo