एसआईआर पर आयोग की बड़ी बैठक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पूरे देश में मतदाता सूची की सफाई के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग एक बार फिर बड़ी बैठक कर रहा है। बुधवार को राजधानी दिल्ली में देश के सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ चुनाव आयोग ने एक बैठक शुरू की, जो गुरुवार तक चलेगी। पूरे देश में एसआईआर कराने के लिए पिछले दो महीने में चुनाव आयोग की यह दूसरी बैठक है। बताया जा रहा है कि पहले दिन आयोग ने एसआईआर की तैयारियों की समीक्षा की।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक हो रही है, जिसमें दोनों चुनाव आयुक्त एसएस संधु और विवेक जोशी भी शामिल हुए। पहले दिन की बैठक में मतदाता पंजीयन अधिकारियों यानी ईआरओ, असिस्टेंड ईआरओ आदि के साथ साथ बीएलओ और बीएलए की नियुक्ति और उनके प्रशिक्षण की स्थिति की समीक्षा की। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से मतदाता सूची और बाकी तैयारियों को लेकर प्रजेंटेशन दिया गया। यह बैठक इंडिया इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट में हो रही है।

इससे पहले चुनाव आयोग ने 10 सितंबर को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में जो बातें तय की गई थीं उनकी समीक्षा के लिए यह दूसरी बैठक हो रही है। इसके बाद बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग पूरे देश में एसआईआर कराने का ऐलान कर सकता है। गौरतलब है कि जुलाई से सितंबर के बीच तीन महीने में बिहार में एसआईआर की प्रक्रिया पूरी की गई।

एसआईआर पूरे देश में होगा लेकिन जानकार सूत्रों का कहना है कि इसकी शुरुआत चुनाव आयोग उन राज्यों से करेगा, जहां अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। आयोग में इस बात पर सहमति है कि चरणबद्ध तरीके से इसे पूरे देश में लागू किया जाए। गौरतलब है कि अगले साल पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने वाले हैं। यह भी बताया जा रहा है कि जहां स्थानीय निकायों के चुनाव होने वाले हैं वहां एसआईआर अभी स्थगित रहेगी। इस लिहाज से महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में अभी एसआईआर की प्रक्रिया नहीं शुरू होगी।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo