लद्दाख पर शुरू हुई वार्ता

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और इसे संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे लद्दाख के प्रतिनिधियों के साथ केंद्र सरकार की वार्ता शुरू हो गई है। बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्रालय की उप समिति के साथ बैठक हुई, जिसमें लेह एपेक्स बॉडी यानी एलएबी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी केडीए के तीन तीन प्रतिनिधि शामिल हुए। इनके अलाव लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान और उनके वकील भी बैठक में शामिल हुए। गौरतलब है कि छह अक्टूबर को वार्ता होने वाली थी लेकिन 24 सितंबर की हिंसा के बाद वार्ता टल गई थी।

बुधवार को बैठक के बाद केडीए के सदस्य सज्जाद हुसैन कारगिली ने कहा, ‘पिछले छह सालों से हमारी मांग लद्दाख में लोकतंत्र की रही है। इसका समाधान लद्दाख को राज्य का दर्जा देना है। यह मुद्दा एक या दो बैठकों में नहीं सुलझ सकता। इसके लिए एक प्रक्रिया की ज़रूरत होगी, और यह प्रक्रिया जारी है’। कारगिली ने कहा, ‘हमने लद्दाख में आरक्षण नीति लागू करने पर भी बातचीत की। हमने 24 सितंबर की घटना में गिरफ्तार लोगों की रिहाई पर भी बात की, जिसमें सोनम वांगचुक भी शामिल हैं। हमने हिसा में मारे गए लोगों के परिजन और घायल हुए लोगों के लिए मुआवजा भी मांगा है’।

बताया गया है कि बुधवार की बैठक में हुई वार्ता के नतीजों का आकलन करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की उच्च स्तरीय समिति, जिसकी अध्यक्षता गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय कर रहे हैं, उसके साथ अगले दौर की वार्ता आयोजित होगी। गौरतलब है कि लद्दाख के प्रतिनिधियों ने 24 सितंबर को हुई हिंसा के बाद छह अक्टूबर की बैठक से दूरी बना ली थी। उस हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई थी। उसके दो दिन बाद सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को गिरफ्तार किया गया। उनको जोधपुर की जेल में रखा गया है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo