दिल्ली में हवा ‘बहुत खराब’

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिवाली पर हुई आतिशबाजी और राजधानी के आसपास के इलाकों में पराली जलाए जाने की घटनाओं के कारण राजधानी का दम घुट रहा है। पिछले तीन दिन से दिल्ली में हवा ‘बहुत खराब’ बनी हुई है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक, एक्यूआई ‘बहुत खराब’ यानी तीन से चार सौ से बीच है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी ने 24 अक्टूबर तक वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में ही रहने की आशंका जताई है।

दिवाली के दो दिन बाद बुधवार को दिल्ली में एकाध जगहों को छोड़ कर सभी इलाकों में एक्यूआई तीन सौ से चार सौ के बीच बना हुआ है। कुछ जगहों पर तो यह चार सौ के पार भी पहुंच गया। पंजाबी बाग और वजीरपुर दोनों जगहों पर बुधवार, 22 अक्टूबर को एक्यूआई चार सौ के पार पहुंच गया। पंजाबी बाग का एक्यूआई 433 रहा तो वजीरपुर का 401 दर्ज किया गया। दिल्ली के आनंद विहार का 360, अशोक विहार का 382, बवाना का 380 और मथुरा रोड का 351 दर्ज किया गया।

बुधवार की रिपोर्ट के मुताबिक इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के अलावा लोधी रोड और पश्चिम दिल्ली में रोहिणी के एक इलाके में ही एक्यूआई तीन सौ से नीचे रहा। हालांकि, वायु गुणवत्ता इन इलाकों में भी खराब है। इस तरह लगभग पूरी दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है। इस बीच वायु गुणवत्ता खराब होने के आंकड़ों पर राजनीति भी शुरू हो गई है। सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी आम आदमी पार्टी के बीच इस बात को लेकर विवाद चल रहा है, किसके शासन में हवा की गुणवत्ता ज्यादा बिगड़ी है।


Previous News Next News

More News

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, लगातार आठवें दिन नहीं चल सका प्रश्नकाल

July 30, 2026

लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण प्रश्नकाल लगातार आठवें दिन नहीं चल सका और कार्यवाही शुरू होने के कुछ मिनट के भीतर दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई। कांग्रेस सदस्यों को बुधवार को सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण के दौरान पैदा…

भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

July 30, 2026

नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने…

राजस्थान: आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी

July 30, 2026

राजस्थान सरकार ने आठ जिलों में स्थाई लोक अदालतों के गठन को मंजूरी दी है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इन स्थाई लोक अदालतों के गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के तहत फलौदी, डीडवाना-कुचामन, खैरथल-तिजारा, ब्यावर, बाड़मेर,…

पंजाब में ‘प्रश्नपत्र लीक’ के विरोध में दिल्ली भाजपा का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

July 30, 2026

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली ईकाई ने बृहस्पतिवार को मंडी हाउस के निकट आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लीक की घटनाओं को लेकर राज्य के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी फिरोजशाह…

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, ‘अपराधबोध’ नजर आता है : राहुल

July 30, 2026

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह पर एक बार फिर निशाना साधा और सवाल किया कि वह संसद में आने से तथा इस मामले पर सफाई देने से क्यों डरे हुए हैं। लोकसभा में…

logo