कल दिल्ली में ‘खतरनाक’ हवा?

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। दिवाली से एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में में हवा ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के दूसरे चऱण की पाबंदियां लागू कर दी गईं। सोमवार को दिवाली के दिन ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दे दी गई है लेकिन यह आग से खेलने जैसा है। जब हर तरह के पटाखों पर पाबंदी थी तब भी दिवाली के अगले दिन हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो जाती थी। इस बार इसके ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच जाने की आशंका है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाली एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम यानी ईडब्लुएस ने आशंका जताई है कि 21 अक्टूबर को यानी दिवाली के अगले दिन दिल्ली में प्रदूषण ‘खतरनाक’ स्तर पर पहुंच सकता है। उसके मुताबिक 21 के बाद छह दिनों तक यर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई ‘खराब’ से ‘खतरनाक’ के बीच रह सकता है। माना जा रहा है कि इस बार पंजाब में बाढ़ की वजह से फसलों की कटाई में देरी हो रही है, जिससे पराली जलाए जाने का असर कुछ देर से दिल्ली में महसूस होगा।

बहरहाल, दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा जहरीली हो गई है और बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए रविवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ग्रैप के दूसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गईं। ग्रैप के दूसरे चरण में डीजल जनरेटर चलने पर रोक लगेगी। इसके अलावा निजी गाड़ियों के इस्तेमाल को कम करने के लिए पार्किंग फीस बढ़ाई जाएगी। साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसों के साथ मेट्रो की सर्विस को बढ़ाया जाएगा। कूड़ा, लकड़ी या कोयला आदि जलाने पर पूरी पाबंदी होगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के मुताबिक, रविवार की सुबह सात बजे तक दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 273 अंक दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों जैसे इंडिया गेट, कर्तव्य पथ, लाल किला और कनॉट प्लेस में हवा की गुणवत्ता चिंताजनक स्तर पर है। सीपीसीबी के मुताबिक दिल्ली के नौ इलाकों में एक्यूआई तीन से चार सौ के बीच दर्ज किया गया, जो वायु गुणवत्ता के ‘गंभीर’ श्रेणी में जाने का संकेत है। दिल्ली सरकार और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड स्थिति पर नजर रखे हुए हैं लेकिन माना जा रहा है कि दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को एक्यूआई ‘खतरनाक’ श्रेणी में पहुंच सकता है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo