दीपावली के बाद दिल्ली में ‘गंभीर’ हुई हवा, कई हिस्सों में एयूआई 400 के पार

Categorized as समाचार

दीपावली के त्योहार के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई है। आतिशबाजी और मौसम संबंधी कारकों के कारण दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयूआई) 400 के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। 

सोमवार की रात दीपावली पर बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े जाने के बाद मंगलवार सुबह 8 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के आंकड़े को पार कर गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली के लिए सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दीपावली की रात में पूरे एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खतरनाक स्तर पर था। रात करीब 11:00 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 596 पहुंच गया था। वहीं, मंगलवार सुबह दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 पार पहुंच गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दीपावली की रात हुई भारी आतिशबाजी के कारण दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर खतरनाक हो गया है।

Also Read : भारत जल्द ही माओवादी आतंक से मुक्त होगा : प्रधानमंत्री मोदी

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को प्रदूषण में कोई राहत नहीं मिलेगी। यहां का तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना जताई जा रही है। यही नहीं, मंगलवार सुबह-सुबह दिल्ली एनसीआर में हल्का कोहरा भी नजर आ रहा है, लेकिन दोपहर बाद मौसम शुष्क हो जाएगा और हल्की धूप निकलने का पूर्वानुमान है।

मौसम विभाग (आईएमडी) और भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान के पूर्वानुमानों के अनुसार, अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है। स्थिर हवाएं, तापमान में गिरावट और स्थानीय प्रदूषण इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (ग्रैप) के दूसरे चरण को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) को सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

आईएमडी ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर करीब से नजर रखी जा रही है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित समीक्षा बैठकें होंगी। पराली जलाना और वाहनों से निकलने वाला धुआं इस प्रदूषण संकट को और गहरा कर रहे हैं, जिससे सर्दियों में स्मॉग की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

कांग्रेस नेताओं के बयान से अखिलेश नाराज

October 2, 2026

उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेताओं की ओर से दिए जा रहे बयानों से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव नाराज हैं। वे खासतौर से दो नेताओं से नाराज हैं। एक तो सहारनपुर के सांसद इमरान मसूद हैं और दूसरे कांग्रेस के नए बने प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम हैं मसूद…

राहुल विकल्प बनने का मैसेज दे रहे हैं

October 2, 2026

यह कमाल की बात है कि राहुल गांधी को नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ लड़ना है और उन्हीं से वैधता भी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी नेताओं से कहा कि मोदी और शाह भी मानते हैं कि वे जाएंगे तो राहुल आएंगे। हालांकि राहुल ने यह बात एक खास…

अखिलेश ने धनराज को क्यों राज्यसभा दी?

October 2, 2026

यह ऐसा सवाल है, जिसका स्वंय अखिलेश यादव भी बहुत तार्किक और विश्वास करनेलायक जवाब नहीं दे सके। उनसे जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एक नई पीढ़ी के नेता को वे आगे ला रहे हैं। सवाल है क्या रामगोपाल यादव और शिवपाल यादव के बेटों को संसद में भेजने से…

पंजाब में गलती दोहरा रही है कांग्रेस

October 2, 2026

कांग्रेस पार्टी पंजाब में वही गलती दोहरा रही है, जो उसने 2022 में की थी या 2025 में बिहार में की थी। ऐन चुनाव से पहले भाजपा पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग को बदल रही है। बताया जा रहा है कि वारिंग को इस बात की जानकारी दे दी गई है। यह…

महिला सुरक्षा : कानून के कागज़ और सड़क की सच्चाई !

October 2, 2026

भारत कानूनों की कमी से नहीं, उनके ईमानदार क्रियान्वयन की कमी से जूझ रहा है। दुनिया में कई ऐसे कई देश हैं जहाँ महिलाओं के प्रति अपराध पर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाती है जिससे उन देशों ऐसे अपराध नहीं होते। जब तक पुलिस राजनीति से मुक्त नहीं होगी और अदालतें वर्षों का इंतजार…

logo