पाकिस्तान-अफगानिस्तान में फिर युद्धविराम

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अफगानिस्तान में पाकिस्तान के भीषण हमले के एक दिन बाद दोनों देशों के बीच एक बार फिर युद्धविराम हो गया है। रविवार को इसकी घोषणा हुई। इससे पहले शनिवार को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर हमला किया था, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में तीन क्रिकेटर भी थे। इस हमले के बाद अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच से अपने को अलग कर लिया। उसके एक दिन बाद रविवार को दोनों देश फिर युद्धविराम पर राजी हो गए हैं।

गौरतलब है कि दोनों देशों के बीच नौ अक्टूबर से युद्ध चल रहा है। रविवार को उनके बीच युद्धविराम का ऐलान कतर के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर किया। बयान में कहा गया, ‘कतर और तुर्किए की मध्यस्थता में दोहा में पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बातचीत हुई। इसमें दोनों पक्षों ने तत्काल सीजफायर लागू करने पर सहमति जताई। साथ ही सीमा पर स्थायी शांति और स्थिरता लाने के व्यवस्था बनाने पर भी बात हुई’।

कतर की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ‘दोनों देशों ने अगले कुछ दिनों में प्रगति की समीक्षा करने पर भी सहमति जताई है, ताकि युद्धविराम को टिकाऊ बनाया जा सके’। कतर ने इस समझौते को एक बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया और उम्मीद जताई कि इससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान सीमा पर तनाव कम होगा और क्षेत्र में स्थायी शांति की नींव पड़ेगी। इससे पहले दोनों देशों के बीच 15 अक्टूबर को 48 घंटे का युद्धविराम हुआ था, जो शुक्रवार शाम छह बजे खत्म हुआ। इसे आगे बढ़ाने पर सहमति बन गई थी। लेकिन कुछ ही घंटे बाद पाकिस्तान ने हमला कर दिया।


Previous News Next News

More News

केरल: मुख्यमंत्री सतीशन ने बजट पर चर्चा को लेकर बुलाई बैठक

June 13, 2026

केरल के राजनीतिक गलियारों में मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन की हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से कम उपस्थिति को लेकर अटकलों का दौर जारी है। इस दौरान सभी की निगाहें उनके आगामी पहले राज्य बजट पर टिकी हैं, जिसे 19 जून को पेश किया जाना है। यह बजट नई सरकार की दिशा…

नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण से जोड़ें युवा वैज्ञानिक : सीएम योगी

June 13, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवा वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और तकनीकी विशेषज्ञों से नवाचार व अनुसंधान को राष्ट्र निर्माण तथा जनकल्याण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विज्ञान, कृषि, चिकित्सा, उद्यम, आयुर्वेद और पारंपरिक ज्ञान के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं। शनिवार को विज्ञान भारती के सातवें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन…

सुमित रॉय की तलाश में अभिषेक बनर्जी के आवास पर छापेमारी

June 13, 2026

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर से एक टीम ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास पर शनिवार तड़के उनके कार्यकारी सहायक सुमित रॉय की तलाश में तलाशी ली। पश्चिम मिदनापुर के सालबोनी पुलिस स्टेशन से एक पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) के जवानों के साथ एक टीम…

पहले अंतरिम डील होगी लागू, फिर परमाणु मुद्दे पर करेंगे बात: अब्बास अराघची

June 13, 2026

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका के साथ होने वाली संभावित शांति वार्ता कोई अंतिम परमाणु समझौता नहीं होगी। यह पहले एक अंतरिम समझौता होगा, जिसे लागू करने के बाद ही दोनों देश परमाणु कार्यक्रम पर औपचारिक बातचीत शुरू करेंगे। समाचार एजेंसी तस्नीम की रिपोर्ट के अनुसार, अराघची ने…

स्पेसएक्स के शेयरों की धमाकेदार शुरुआत

June 13, 2026

एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) ने अमेरिकी शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की। कंपनी के शेयरों ने शुरुआती निवेशकों को 31 प्रतिशत तक का लाभ दिया और कारोबार के अंत में अपने ऑफरिंग प्राइस 135 डॉलर से 19 प्रतिशत ऊपर बंद हुए।  कारोबार के अंत में शेयर 160.95 डॉलर पर…

logo