राजद-कांग्रेस का झगड़ा जारी

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की 121 सीटों पर नामांकन की समय सीमा शुक्रवार को खत्म हो गई लेकिन नामांकन का समय खत्म होने तक महागठबंधन की पार्टियां आपस में लड़ती रहीं। कांग्रेस, राजद, वीआईपी और तीनों कम्युनिस्ट पार्टियों के बीच शुक्रवार की शाम तक खींचतान चलती रही। तमाम कोशिशों के बावजूद समझौता नहीं हुआ और कम से कम आठ विधानसभा सीटों पर महागठबंधन की पार्टियों के उम्मीदवार आमने सामने खड़े हो गए। नामांकन के आखिरी दिन तक उम्मीदवारों के नाम पर सस्पेंस रहा और दोपहर तक सिंबल बदले जाते रहे।

कांग्रेस पार्टी ने अपने 48 उम्मीदवारों की सूची जारी की और उससे पहले सीपीआई माले ने 18 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी। लेकिन गठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी राजद की सूची नहीं जारी हुई। मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी का मामला पहले चऱण के नामांकन के आखिरी दिन तक पूरी तरह नहीं सुलझा। उनकी सीटों पर सस्पेंस बना हुआ है क्योंकि गौराबौराम सीट पर उन्होंने खुद जाकर अपने भाई संतोष सहनी का नामांकन कराया लेकिन वहां राजद का उम्मीदवार पहले ही नामांकन कर चुका है।

इसी तरह वैशाली की लालगंज सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन कराने निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पहुंचे थे लेकिन इसी बीच राजद ने अपना सिंबल जेल में बंद बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को दे दिया। शिवानी शुक्ला और राजद के समर्थकों ने पप्पू यादव और कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ नारेबाजी की। नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को मटिहानी सीट पर सीपीएम ने अपना उम्मीदवार हटाने का ऐलान किया। वहां से राजद ने अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारा है। ऐसी ही लड़ाई बेगूसराय की बछवाड़ा सीट पर भी है। कुल मिला कर आठ सीटों पर महागठबंधन की पार्टियां आमने-सामने हैं। इसमें पांच पर कांग्रेस और राजद दोनों ने उम्मीदवार उतार दिए हैं। तीन सीटों पर सीपीआई और कांग्रेस ने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। एक सीट पर वीआईपी और राजद के उम्मीदवार आमने सामने हैं।

दूसरी ओर एनडीए की सभी पार्टियां राज्य की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी हैं। सभी पार्टियां बेहतर तालमेल और समन्वय के साथ नामांकन कर रही हैं। कम से कम दो सीटों पर भाजपा के नेताओं के बागी होकर नामांकन करने की खबर है। वैशाली सीट लोक जनशक्ति पार्टी को दिए जाने से नाराज अशोक सिंह ने निर्दलीय नामांकन किया। नामांकन की अवधि खत्म होने के बाद अब सभी पार्टियां बागियों को मनाने और नाम वापस कराने के प्रयास में लगेंगी। दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होना है, जिसके लिए 20 अक्टूबर को अधिसूचना जारी होगी। पहले चरण का मतदान छह और दूसरे चरण का 11 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 14 अक्टूबर को होगी।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo