गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों का इस्तीफा

Categorized as समाचार

अहमदाबाद। गुजरात में गुरुवार को अचानक भूपेंद्र पटेल सरकार के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। सभी मंत्रियों ने मुख्यमंत्रियों को इस्तीफा सौंपा, जिसे मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को सौंप दिया। अब शुक्रवार को नई सरकार का गठन होगा। शुक्रवार को गांधीनगर में सुबह साढ़े 11 बजे नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह होगा। नई कैबिनेट में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ दो उप मुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा है। यह भी कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल में नए चेहरों को मौका मिल सकता है। माना जा रहा है कि एंटी इनकम्बैंसी खत्म करने के लिए भाजपा आलाकमान ने यह दांव आजमाया है।

जानकार सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए विधायकों को मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार में मुख्यमंत्री सहित 17 मंत्री थे, जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री थे और इतने ही राज्य मंत्री। मुख्यमंत्री को छोड़ कर सभी 16 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। राज्य में अधिकतम 27 मंत्री हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मंत्रियों की संख्या 16 से ज्यादा होगी। जिन विधायकों को शुक्रवार को शपथ लेनी है उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है।

शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल गुजरात पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल मुंबई के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटने के बाद उनके आवास पर एक बैठक हुई, जिसमें मंत्रियों की सूची बनी और वह सूची राज्यपाल को भेज दी गई। जानकार सूत्रों का कहना है कि इस्तीफा देने वाले 16 में से कुछ मंत्री रिपीट हो सकते हैं। कांग्रेस से भाजपा में आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सीजे चावड़ा और हार्दिक पटेल को मौका मिल सकता है। गौरतलब है कि चार साल पहले, इसी तरह अचानक भाजपा आलाकमान ने तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय रूपानी समेत पूरे मंत्रिमंडल को बदल दिया था और पहली बार के विधायक भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री बनाया गया था।


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo