रूस से तेल नहीं खरीदेगा भारत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत अब रूस से कच्चा तेल नहीं खरीदेगा। ट्रंप का दावा है कि यह भरोसा उनको खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलाया है। हालांकि भारत ने ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साप्ताहिक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप के बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि जहां तक उनको जानकारी है, कल यानी बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप की कोई बात नहीं हुई है। हालांकि यह ट्रंप के दावे का जवाब नहीं हुआ क्योंकि उन्होंने यह भी कहा कि भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की पिछले दिनों मोदी से मुलाकात हुई थी।

ट्रंप ने यह दावा गुरुवार को व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी मेरे दोस्त हैं। हमारे बीच बहुत अच्छे संबंध हैं। भारत के रूस से तेल खरीदने से मुझे खुशी नहीं थी लेकिन आज उन्होंने मुझे भरोसा दिया कि वे रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। अब हमें चीन से भी यही करवाना होगा’। गौरतलब है कि रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह से अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारत पर कुल टैरिफ बढ़ कर 50 फीसदी हो गया है।

बहरहाल, व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा, ‘हाल में भारत में अमेरिकी राजदूत बनने जा रहे सर्जियो गोर और पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग के बाद सर्जियो ने मुझे बताया कि, वे ट्रंप से प्यार करते हैं, हालांकि मैं चाहूंगा कि यहां प्यार शब्द का गलत मतलब न निकालें, मैं किसी का पॉलिटिकल करियर खराब नहीं करना चाहता’। ट्रंप ने आगे कहा, ‘मैंने सालों से भारत को देखा है, वहां हर साल सरकार बदल जाती है। मेरे दोस्त लंबे समय से वहां पर हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। हालांकि वे इसे तुरंत रोक नहीं सकते, लेकिन इसकी एक प्रक्रिया है जिसे जल्दी पूरा किया जाएगा’।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इस दावे पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने कहा, ‘भारत को रूसी तेल की आपूर्ति के मामले में निरंतर सहयोग चल रहा है। मुझे लगता है कि हम भारत के साथ इस क्षेत्र में सहयोग पर चर्चा जारी रखेंगे’। उन्होंने कहा, ‘जहां तक भारत और अमेरिका के संबंधों का सवाल है, हम उनमें दखल नहीं करते हैं। यह भारत और अमेरिका के बीच का मामला है। भारत का हमारे साथ दोपक्षीय संबंध है’। रूसी राजदूत ने यह भी कहा कि रूस की तेल आपूर्ति भारतीय अर्थव्यवस्था और भारतीय लोगों के बहुत फायदेमंद है


Previous News Next News

More News

आप का अलायंस कांग्रेस के लिए खतरा

September 15, 2026

आम आदमी पार्टी की राजनीति का एक हिस्सा अपने चुनाव जीतने का तो है लेकिन साथ ही दूसरा हिस्सा कांग्रेस को कमजोर करते जाने का भी है। पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने गोवा और गुजरात में कांग्रेस का बड़ा नुकसान किया था। गुजरात में आप को 13 फीसदी के करीब वोट मिले थे,…

ब्रिक्स के लाइमलाइट से दूर रहे शाह

September 15, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए गए रात्रिभोज में शामिल हुए थे। वे अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही बस में सवार होकर भारत मंडपम पहुंचे थे। जेपी नड्डा, ओम बिरला, निर्मला सीतारमण आदि उसी बस में थे। हालांकि उससे पहले या उसके बाद…

ब्रिक्स से दक्षिण की राजनीति पर नजर

September 15, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान तमिल कवि तिरुवल्लुर की किताब तिरूवक्कुल की प्रति रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेंट की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया भर के नेताओं का स्वागत जिस बैकग्राउंड में किया वह तमिलनाडु के रामनाथस्वामी मंदिर का था। हालांकि कहने को कहा जा सकता है कि हर…

नंदीग्राम में ममता का तीसरा उम्मीदवार

September 15, 2026

ममता बनर्जी विधानसभा की दो सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में किसी सीट से नहीं लड़ रही हैं। पहले माना जा रहा था कि वे चुनाव लड़ सकती हैं। हुमायूं कबीर ने उनको अपनी खाली की हुई सीट से लड़ने का प्रस्ताव दिया था। यह भी कहा जा रहा था कि वे नंदीग्राम से…

संघ परिवार: किस का पैरोकार?

September 15, 2026

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अमेरिका में कहा: “यदि कोई हिन्दू सोचे, कि भारत में कोई मुस्लिम नहीं रहना चाहिए, तो वह हिन्दू नहीं है। यदि आप अपने को हिन्दू कहना चाहते हैं, तो आप को विश्वास होना चाहिए कि सभी रास्ते एक ही लक्ष्य की ओर जाते हैं।” पूछना चाहिए: यदि वे इतना अभेद…

logo