चिराग के कारण अटका एनडीए का सीट बंटवारा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है और अभी तक दोनों गठबंधन सीट बंटवारे का फॉर्मूला नहीं तय कर पा रहे हैं। बिहार में जनता दल यू, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं के साथ बैठक के बाद भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान दिल्ली लौटे और मंगलवार को उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी के नेता चिराग पासवान से मुलाकात की। उनके साथ बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े और पिछली बार चिराग के साथ सीट बंटवारा कराने में अहम भूमिका निभाने वाली मंगल पांडेय भी मौजूद थे। लेकिन बताया जा रहा है कि चिराग भाजपा की ओर से ऑफर की जा रही सीटों पर राजी नहीं हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि चिराग पासवान की पार्टी 40 सीटों की मांग कर रही है, जबकि भाजपा उन्हें 25 सीटों तक सीमित रखने के पक्ष में है। इस खींचतान को सुलझाने के लिए मंगलवार को धर्मेंद्र प्रधान ने चिराग पासवान से मीटिंग की। बताया जा रहा है कि करीब 40 मिनट की इस मुलाकात में चिराग ने पिछले लोकसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के आधार पर सीटों की मांग की। उन्होंने यह भी कहा कि 2020 में जब वे अकेले लड़े थे तो उन्हें जो मत मिला था उसको भी आधार बनाया जाना चाहिए। अभी लोजपा के पास लोकसभा की पांच सीटें हैं और वे हर सीट में कम से कम दो विधानसभा सीटों की मांग कर रहे हैं।

इसके अलावा वे पिछली बार जीती मटिहानी की सीट मांग रहे हैं। अपने बहनोई के लोकसभा क्षेत्र जमुई में सिकंदरा और चकाई सीट पर उनकी नजर है। वे गायघाट, जगदीशपुर, दिनारा जैसी सीटें भी मांग रहे हैं। गोविंदगंज की सीट वे अपने प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के लिए चाह रहे हैं। ये सारी सीटें जदयू, भाजपा और हम के खाते में हैं। उधर हम के नेता और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी भी 15 से कम सीटों पर राजी नहीं हो रहे हैं, जबकि उन्हें अधिकतम 10 सीट का प्रस्ताव दिया गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार को पटना में बैठक होगी, जिसमें सीट बंटवारे के बारे में फैसला हो सकता है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा और जदयू के बीच एक एक सौ सीट लड़ने पर सहमति बन गई है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo