विश्व बैंक ने विकास दर का अनुमान बढ़ाया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। जीएसटी कटौती बाजार में रौनक लौटने की खबरों के बीच विश्व बैंक ने भारत में सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में विकास दर का अनुमान बढ़ा दिया है। विश्व बैंक ने सात अक्टूबर को जारी अपने ताजा अनुमान में कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी। इससे पहले अप्रैल में विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए भारत के विकास अनुमान को 6.7 से घटा कर 6.3 फीसदी कर दिया था।

विश्व बैंक का कहना है कि खपत में लगातार मजबूती के कारण भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा। साथ ही उसने माना है कि जीएसटी में बदलाव से भी आर्थिक गतिविधियों को समर्थन मिलेगा। हालांकि रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 के विकास दर का अनुमान घटा कर 6.3 फीसदी कर दिया गया है। इससे पहले अगले वित्त वर्ष के विकास दर का अनुमान 6.5 फीसदी था। विश्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष में अनुमान घटाने का कारण अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ को बताया है।

विश्व बैंक के मुताबिक, इस बढ़ाए गए टैरिफ की वजह से भारत के निर्यात पर बुरा असर पड़ेगा, इसलिए अगले वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान थोड़ा कम किया गया है। इससे पहले भारतीय रिजर्व बैंक ने भी देश की चालू वित्त वर्ष के लिए विकास दर का अनुमान 6.5 से बढ़ा कर 6.8 फीसदी किया था। यह फैसला मौद्रिक नीति समिति की 29 सितंबर से एक अक्टूबर तक चली मीटिंग में किया गया।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo