कफ सिरप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में कफ सिरप पीने से हुई मौतों का मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गया है। एडवोकेट विशाल तिवारी ने एक जनहित याचिका दायर कर इस मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहरीला कफ सिरप पीने से अब तक 23 बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें मध्य प्रदेश में दो सितंबर से अभी तक 19 बच्चों की और राजस्थान में चार बच्चों की मौत हुई है। इसके बाद मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, तमिलनाडु और पंजाब ने इस सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।

एडवोकेट विशाल तिवारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि अदालत सरकार को राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्देश दे और जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में हो। उधर तमिलनाडु के ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने सिरप बनाने वाली कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कोल्ड्रिफ नाम की इस दवा को कांचीपुरम की कंपनी श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स बनाती है। सरकार ने पांच दिन के अंदर कंपनी से जवाब मांगा है। कफ सिरप बनाने वाली गुजरात की दो कंपनियों के सैंपल में भी जहरीले केमिकल मिलने की खबर है।


Previous News Next News

More News

देश का तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में

April 26, 2026

नई दिल्ली। देश में हीटवेव का दायरा बढ़ता जा रहा है। लगभग तीन चौथाई हिस्सा लू की चपेट में आगया है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के पांच राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य…

ईरान का बातचीत से इनकार

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच दूसरे दौर की बातचीत का रास्ता साफ नहीं हो रहा है। ईरान ने अमेरिका से सीधी बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इससे पहले माना जा रहा था कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और ट्रंप के दामाद जेरेन कुशनर की वार्ता ईरान के…

होर्मुज से बारूदी सुरंग हटाने का काम

April 26, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने होर्मुज की खाड़ी को खाली कराने और वहां समुद्र के अंदर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। अमेरिका ने कहा है कि उसके माइनस्वीपर होर्मुज की खाड़ी में काम कर रहे हैं। एक दिन पहले ही अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा था…

पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की शिकायत करेगी आप

April 26, 2026

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अपने सात राज्यसभा सांसदों की शिकायत सभापति से करेगी। राज्यसभा में पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा है कि उप राष्ट्रपति सह सभापति सीपी राधाकृष्णन को चिट्ठी लिख कर पार्टी सात सांसदों की शिकायत करेगी और दलबदल कानून के तहत उनकी सदस्यता समाप्त करने की अपील करेगी। गौरतलब है…

केजरीवाल के नए आवास पर भी विवाद

April 26, 2026

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीम अरविंद केजरीवाल को लोधी इस्टेट में मिले आवास की कथित तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने तस्वीरें जारी करके कहा है कि यह केजरीवाल का दूसरा शीशमहल है। हालांकि आप की ओर से कहा गया है कि तस्वीरें फर्जी…

logo