बिहार में एसआईआर कामयाब: चुनाव आयोग

Categorized as समाचार

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए दो दिन के दौरे पर पटना पहुंची चुनाव आयोग की टीम ने दावा किया है कि बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का अभियान पूरी तरह से कामयाब रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह दावा किया। उन्होंने कहा, ‘बिहार में एसआईआर पूरी तरह सफल रहा। मतदाता सूची में यह सबसे बड़ी पहल रही। 24 जून 2025 को एसआईआर शुरू हुआ और वक्त पर समाप्त हुआ। सफल एसआईआर के लिए मतदाताओं को धन्यवाद। अब इसे पूरे देश में कराएंगे’। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर कई बदलाव किए हैं, जिसे बिहार चुनाव में लागू किया जाएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव से नियमों में एक बड़ा बदलाव यह शुरू हो रहा है कि अब मतदाता बूथ पर मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। वहां फोन जमा करने की सुविधा दी जाएगी। अब तक इसकी इजाजत नहीं थी। इसके अलावा एक बड़ा बदलाव यह हो रहा है कि इस बार बिहार विधानसभा के चुनाव में इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम में उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीर लगाई जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि मतदान केंद्र से एक सौ मीटर की दूरी पर पार्टियों के एजेंट बैठ सकेंगे।

चुनाव आयोग मतदान केंद्रों की एक सौ प्रतिशत वेबकास्टिंग कराएगा। ज्ञानेश कुमार ने कहा, ‘बीएलओ की पहचान के लिए उनके भी आईडी कार्ड शुरू किए गए हैं’। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार चुनाव के बाद देश के किसी भी बूथ पर 12 सौ से ज्यादा वोटर नहीं होंगे। नए वोटर कार्ड पर उन्होंने कहा, ‘जिनके वोटर कार्ड के डेटा में कोई परिवर्तन किया गया है, उन्हें 15 दिनों के अंदर नया वोटर कार्ड मिल जाएगा। जिनके पास पुराने वोटर कार्ड हैं और डेटा में कोई बदलाव नहीं है, वह उसी को सही मानेंगे। मतदान करने के लिए बाकी जिन दस्तावेजों को पहले से मान्य रखा गया था, वह आगे भी कायम रहेंगे’।

चुनाव से ऐन पहले एसआईआर कराने के सवाल पर मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, ‘लोक प्रतिनिधित्व कानून के हिसाब से रिवीजन हर चुनाव से पहले कराना ही होता है। किसी का ये कहना कि रिवीजन चुनाव के बाद होना चाहिए ये न्यायसंगत नहीं है’। उन्होंने राजनीतिक दलों से मतदान शुरू होने से पहले अपने पोलिंग एजेंट्स भेजने को कहा ताकि वे मॉक पोल देख सकें। उन्होंने कहा कि इससे पारदर्शिता आती है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo