बंगाल में बारिश से तबाही

Categorized as समाचार

कोलकाता। मानसून की वापसी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से पश्चिम बंगाल के उत्तरी हिस्से में बड़ी तबाही मची है। तेज बारिश की वजह से तीस्ता नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे सिक्किम और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे दस पूरी तरह से बंद हो गया है। शनिवार की रात सात जगह भूस्खलन की घटना हुई, जिसमें मरने वालों की संख्या 20 पहुंच गई है। रविवार की शाम तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मुख्यमंत्री ममती बनर्जी सोमवार, छह अक्टूबर को उत्तरी बंगाल के दौरे पर जाएंगी। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों ने हालात की जानकारी ली है और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की है।

असल में पिछले दो दिन से पूर्वी भारत के कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण शनिवार की रात को उत्तरी बंगाल के दार्जिलिंग में सात जगह भूस्खलन हुआ। खबरों के मुताबिक मिरिक सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर पहाड़ी का हिस्सा ढह गया। इस हादसे में कई घर टूट गए। बारिश और भूस्खलन के बाद रोड पर मलबा आने से राहत और बचाव में दिक्कत आ रही है। गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है और आसपास के कई इलाकों में संचार व्यवस्था भी ठप्प हो गई है।

लगातार हो रही भारी बारिश के कारण तीस्ता नदी उफान पर है। इससे तीस्ता बाजार के पास बलुखोला में पानी भर गया है, जिसे सिलिगुड़ी को सिक्किम और कालिम्पोंग से जोड़ने वाला हाईवे पूरी तरह बंद हो गया है। दार्जिलिंग शहर का भी कई हिस्सों से संपर्क टूट गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मरने वालों के लिए मुआवजे का एलान किया है। हालांकि मुआवजे की राशि और मरने वालों संख्या नहीं बताई गई। उन्होंने कहा कि छह अक्टूबर को उत्तर बंगाल का दौरा करेंगी और स्थिति का जायजा लेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों में भारी बारिश और लैंडस्लाइड पर अधिकारी कड़ी नजर रख रहे हैं। मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं’। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने घटना पर शोक जताते हुए कहा, ‘पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड के कारण हुई जनहानि अत्यंत दुखद है। मैं पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं’। इस बीच उधर पश्चिमी भारत में अरब सागर में उठा पहला चक्रवात ‘शक्ति’ गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में सात अक्टूबर तक भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई गई है। गोवा के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo