अरबपति कारोबारी को केजरीवाल ने टिकट दिया

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पंजाब की एक राज्यसभा सीट के लिए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने राज्य के सबसे अमीर कारोबारियों में से एक राजिंदर गुप्ता को टिकट दिया। एक दूसरे बड़े कारोबारी संजीव अरोड़ा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव होना है। अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव जीत कर पंजाब की भगवंत मान सरकार में मंत्री बने हैं। उनकी जगह केजरीवाल ने ट्राइडेंट समूह के मालिक राजिंदर गुप्ता को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संदीप पाठक ने राजिंदर गुप्ता को उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। पंजाब की एक सीट के लिए उपचुनाव और जम्मू कश्मीर की चार सीटों के लिए चुनाव 24 अक्टूबर को होंगे। बहरहाल, राजिंदर गुप्ता पंजाब के सबसे अमीर उद्योगपतियों में से एक माने जाते हैं। उनकी कंपनी का कारोबार करीब पांच हजार करोड़ रुपए का है। उम्मीदवारी की घोषणा से पहले गुप्ता ने पंजाब आर्थिक नीति व योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और काली माता मंदिर पटियाला की एडवाइजरी मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था।

गौरतलब है कि संजीव अरोड़ा के लुधियाना वेस्ट सीट से विधायक चुने जाने के बाद पंजाब में एक राज्यसभा सीट खाली हो गई थी। पहले इस सीट से अरविंद केजरीवाल और फिर मनीष सिसोदिया के राज्यसभा जाने की चर्चा थी। परंतु ऐसा लग रहा है कि विधानसभा चुनाव से डेढ़ साल किसी बाहरी व्यक्ति को राज्यसभा भेजने का जोखिम पार्टी ने नहीं उठाया। बहरहाल, राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना सोमवार, छह अक्टूबर को जारी होगी। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल संभवतः उम्मीदवार नहीं देंगे। एक सीट पर चुनाव जीतने के लिए 59 वोट की जरुरत है, जबकि आप के पास 93 वोट हैं।


Previous News Next News

More News

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

सिविल सेवा दिवस पर पीएम मोदी बोले, राष्ट्रसेवा ही है विकसित भारत की नींव

April 21, 2026

सिविल सेवा दिवस के मौके पर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सिविल सेवकों को शुभकामनाएं दीं और उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह दिन सिर्फ एक औपचारिक अवसर नहीं है, बल्कि यह सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण मौका है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

संकुचित मानसिकता के चलते विपक्ष महिला आरक्षण बिल में रोड़े अटका रहा : सीएम योगी

April 21, 2026

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक विपक्ष द्वारा खारिज किए जाने के विरोध में भाजपा की और से लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पदयात्रा’ निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ भाजपा कार्यकर्ता और सीएम योगी आदित्यनाथ अपने आवास से निकलकर मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधानसभा तक पैदल पहुंचे। करीब 1.75 किलोमीटर…

आदि शंकराचार्य की शिक्षाएं आज भी दुनिया को दे रही हैं मार्गदर्शन : पीएम मोदी

April 21, 2026

आदि शंकराचार्य जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आदि शंकराचार्य भारत के महान आध्यात्मिक गुरुओं में से एक थे, जिनका ज्ञान और उनकी शिक्षाएं हमें सत्य, करुणा और सामूहिक कल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र…

logo