भारत ने पाक के पांच विमान गिराए

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के बड़ा नुकसान पहुंचाने की बात फिर से कही है। उन्होंने भारत के लड़ाकू विमान मार गिराने के पाकिस्तान के दावे को खारिज करते हुए इसे पाकिस्तान की मनोहर कहानियां बताया और दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के चीनी और अमेरिकी दोनों लड़ाकू विमान मार गिराए। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के पांच विमान गिराए, जिसमें अमेरिकी विमान एफ 16 और चीनी लड़ाकू विमान जे 17 भी शामिल है।

भारत के विमान मार गिराने के पाकिस्तान के दावे पर उन्होंने कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है तो दिखाएं। वायु सेना प्रमुख ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में तीन सौ किलोमीटर अंदर घुसकर हमला किया। इससे पहले नौ अगस्त को उन्होंने बताया था कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पांच लड़ाकू विमान गिराए गए थे। इसके अलावा एक सर्विलांस एयरक्राफ्ट को करीब तीन सौ किलोमीटर की दूरी से मार गिराया। उन्होंने शुक्रवार को कहा, ‘भारत के हमलों में, कम से कम चार जगहों पर रडार, दो जगहों पर कमांड और कंट्रोल सेंटर, दो जगह पर रनवे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा तीन हैंगर भी नष्ट किए और कम से कम चार से पांच लड़ाकू विमान भी तबाह किए गए’।

वायु सेना प्रमुख ने कहा, ‘अगर उन्हें लगता है कि उन्होंने हमारे 15 जेट मार गिराए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए। मैं इसके बारे में बात क्यों करूं? आज भी, मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा कि क्या हुआ, कितना नुकसान हुआ, कैसे हुआ, क्योंकि उन्हें पता करने दीजिए’। इसके बाद उन्होंने सवालिया लहजे में कहा, ‘क्या आपने एक भी तस्वीर देखी है जहां हमारे किसी एयरबेस पर कुछ गिरा हो, हमें कोई टक्कर लगी हो, कोई हैंगर तबाह हुआ हो, या ऐसा कुछ? हमने उन्हें उनकी जगहों की इतनी सारी तस्वीरें दिखाईं। लेकिन, वे हमें एक भी तस्वीर नहीं दिखा पाए’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo