पीओके हिंसा पर भारत का पाक पर निशाना

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आम लोगों पर पाकिस्तानी सेना की बर्बर कार्रवाई को लेकर भारत ने पाकिस्तान पर निशाना साधा है। भारत ने कहा है कि पाकिस्तान मासूम लोगों पर जुल्म कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पाकिस्तानी सेना बेकसूर लोगों पर बर्बरता कर रही है। उन्होंने कहा, ‘हमने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शनों की खबरें देखी हैं। यह पाकिस्तान का दमनकारी रवैया और इन इलाकों से संसाधनों की लूट का नतीजा है। पीओके पर उसका जबरन और अवैध कब्जा है। पाकिस्तान को उसके मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए’।

गौरतलब है कि, पीओके में पिछले पांच दिनों से बुनियादी जरूरतों पर सब्सिडी कटौती के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारी सरकार पर मौलिक अधिकारों की अनदेखी और महंगाई कंट्रोल न कर पाने का आरोप लगा रहे हैं। इन प्रदर्शनों में अब तक 12 लोगों की मौत हुई है। पीओके में प्रदर्शन जम्मू कश्मीर जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी की अपील पर हो रहे हैं। लोगों का हुजूम राजधानी मुजफ्फराबाद की तरफ मार्च कर रहा है। उन्होंने सरकार के सामने 38 मांगें रखी हैं, जिनमें पीओके विधानसभा की 12 रिजर्व सीटें खत्म करने की मांग शामिल है। प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को सुरक्षा बलों के 25 सैनिकों को बंधक बना लिया। वे इनका इस्तेमाल मानव ढाल की तरह कर रहे थे।

इस बीच पीओके में हो रही बर्बरता के खिलाफ इस्लामाबाद में प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों को पाकिस्तान पुलिस ने बेतरह पीटा है। पुलिस ने इस्लामाबाद के प्रेस क्लब पर गुरुवार को अचानक छापा मारा और वहां प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों और लोगों पर हमला किया। यह प्रदर्शन पीओके में अत्याचारों और इंटरनेट ब्लैकआउट के खिलाफ हो रहा था। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि उन्होंने पत्रकारों को गलती से निशाना बनाया। गृह राज्य मंत्री ने प्रेस क्लब जाकर पत्रकारों से माफी मांगी है।


Previous News Next News

More News

अमेरिका ने ईरान का जहाज जब्त किया

April 21, 2026

अमेरिका ने अरब सागर में ईरान के ध्वज वाले मालवाहक जहाज पर गोलीबारी करने के बाद उसे जब्त कर लिया है। तेहरान ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे ‘सशस्त्र समुद्री डकैती’ करार दिया और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी है। फिर से तनाव और बढ़ गया है।  अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) के अनुसार,…

दिल्ली दौरे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी

April 21, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मंगलवार शाम 4 बजे उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर होगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह सम्राट चौधरी की पहली दिल्ली यात्रा है। जानकारी के अनुसार सम्राट चौधरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये शिष्टाचार मुलाकात बताई जा रही है लेकिन…

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए

April 21, 2026

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद (टीटीएएडीसी) के चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। 30 सदस्यों वाली टीटीएएडीसी में 28 चुने हुए प्रतिनिधि और राज्य सरकार द्वारा नामित…

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन, सरकार ‘टियर सिस्टम’ की कर रही व्यवस्था

April 21, 2026

ईरान में इंटरनेट बंदी के 53 दिन हो चुके हैं। संघर्ष से हुई तबाही के बाद पुनर्निर्माण का दौर जारी है। इंटरनेट मॉनिटरिंग संस्था नेट ब्लॉक्स के अनुसार, बाहरी दुनिया ईरान का संपर्क लगभग 1248 घंटों से टूटा पड़ा है। एक्स पर एक ग्राफिक के जरिए बताया कि सरकार ने इंटरनेट को पूरी तरह खोलने…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की तीन दिवसीय जर्मनी यात्रा आज से

April 21, 2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत-जर्मनी रणनीतिक रक्षा साझेदारी को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से मंगलवार से जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे।   इस यात्रा के दौरान, राजनाथ सिंह अपने जर्मन समकक्ष बोरिस पिस्टोरियस और जर्मन सरकार के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर…

logo