पाक को सेना प्रमुख की चेतावनी

Categorized as समाचार

श्रीगंगानगर। पाकिस्तान से क्या फिर जल्दी ही जंग छिड़ने वाली है? सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सैनिकों को जंग के लिए तैयार रहने को कहा है और साथ ही यह भी कहा कि, ‘भगवान ने चाहा तो जल्दी ही यह मौका मिलेगा’। थल सेना प्रमुख ने शुक्रवार को श्रीगंगानगर में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार जंग होगी तो भारत संयम नहीं दिखाएगा और इस बार पाकिस्तान का नाम नक्शे से मिटा देगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ऑपरेशन सिंदूर 1.0 के दौरान संयम दिखाया था वैसा संयम आगे नहीं दिखाएंगे।

सेना प्रमुख के बयान से ऐसा लग रहा है कि जंग जल्दी छिड़ने वाली है और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 होने वाला है। श्रीगंगानगर में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ‘जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं। अगर पाकिस्तान को नक्शे में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा’।

थल सेना प्रमुख ने जवानों से कहा, ’अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा’। गौरतलब है कि सेना प्रमुख शुक्रवार की सुबह घड़साना के गांव 22 एमडी में सेना की छावनी में पहुंचे थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें एक सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा’।

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा, ‘भारत ने पाकिस्तान में नौ टारगेट हिट किए थे, इनमें से सात थल सेना ने और दो वायु सेना की ओर से हिट किए गए थे’। उन्होंने कहा, ‘जिन आतंकी ठिकानों को भारत ने खत्म किया था, उनका सबूत भी पूरी दुनिया को दिखाया है। अगर भारत सबूत नहीं दिखाता तो पाकिस्तान इन सबको छिपा लेता’। उन्होंने कहा कि इस बार भारत पूरी तैयारी के साथ है।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo