लेह में तीन अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बंद

Categorized as समाचार

लेह। लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और उसे छठी अनुसूची में शामिल करने के लिए हुए आंदोलन में हुई हिंसा के बाद से अभी तक लद्दाख में पूरी तरह से शांति बहाल नहीं हुई है। लेह में तीन अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा सार्वजनिक वाई फाई भी तीन अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। हालांकि लेह में कर्फ्यू में सात घंटे की ढील दी गई लेकिन इसे पूरी तरह से नहीं हटाया गया है।

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा, ‘पीएम मोदी ने लद्दाख के लोगों के साथ धोखा किया है। लेह में पुलिस गोलीबारी में चार प्रदर्शनकारियों की मौत की निष्पक्ष न्यायिक जांच की जाए। इनमें कारगिल युद्ध में शामिल त्सावांग थारचिन भी शामिल थे’। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर थारचिन के पिता का वीडियो पोस्ट किया लिखा, ‘पिता की दर्द भरी आंखें एक सवाल पूछती हैं, क्या आज देश सेवा का यही इनाम है? हिंसा और भय की राजनीति बंद करें’।

बहरहाल, 24 सितंबर के हिंसा के बाद से इलाके में तनाव बना हुआ है, जिसे देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को लेह में तीन अक्टूबर तक मोबाइल इंटरनेट और सार्वजनिक वाई फाई सेवाओं को पूरी तरह से बंद करने का आदेश दिया। इस बीच लद्दाख को राज्य का दर्जा और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित अन्य गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग तेज हो गई है।

कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने मंगलवार को कहा है कि लद्दाख में हालात सामान्य होने तक केंद्र की उच्च अधिकार प्राप्त कमेटी से बात नहीं करेंगे। लेह एपेक्स बॉडी पहले ही बातचीत नहीं करने का ऐलान कर चुकी है। गौरतलब है कि 24 सितंबर को लेह एपेक्स बॉडी की ओर से बुलाए गए बंद के दौरान लेह में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। बाद में हिंसा भड़काने के आरोप में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सहित अनेक लोगों को गिरफ्तार किया गया। वांगचुक को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून में गिरफ्तार कर जोधपुर जेल भेजा गया है।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo