पंजाब के राहत पैकेज पर राहुल ने उठाए सवाल

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए पंजाब को केंद्र सरकार की ओर से दिए गए राहत पैकेज पर सवाल उठाया है। राहुल गांधी ने सोमवार को 10 मिनट का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पिछले हफ्ते की अपनी पंजाब यात्रा के बारे में कुछ बातें बताईं हैं और वहां के हालात दिखाए हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और राज्य को 16 सौ करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। इसके बाद राहुल भी पंजाब के हालात देखने गए थे।

पंजाब की स्थिति देख कर लौटने के एक हफ्ते बाद राहुल ने प्रधानमंत्री मोदी की ओर से घोषित प्रारंभिक राहत पैकेज पर सवाल उठाया। उन्होंने इसे पंजाब के लोगों के साथ अन्याय बताया है। राहुल ने प्रधानमंत्री से एक बड़ा राहत पैकेज जारी करने की अपील की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में एक 10 मिनट का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें लोगों से हुई उनकी बातचीत शामिल है।

गौरतलब है कि पिछले सोमवार यानी 15 सितंबर को राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर गए थे। उस यात्रा में उन्होंने बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया था और उसे वीडियो के जरिए बताया है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट में लिखा है, ‘पंजाब को बाढ़ की वजह से लगभग 20 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 16 सौ करोड़ का प्रारंभिक राहत पैकेज पंजाब के लोगों के साथ अन्याय है’।

राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, ‘लाखों घर उजड़ गए, चार लाख एकड़ से ज्यादा की फसल बरबाद हो गई और बड़ी संख्या में जानवर बह गए हैं। फिर भी पंजाब के लोगों ने अद्भुत हिम्मत और जज्बा दिखाया है’। राहुल गांधी ने पंजाब के लोगों की तारीफ करते हुए लिखा, ‘मुझे पूरा विश्वास है कि वे एक बार फिर पंजाब को खड़ा करेंगे, उन्हें बस सहारे और मजबूती की जरूरत है। मैं प्रधानमंत्री से फिर से आग्रह करता हूं कि तुरंत एक व्यापक राहत पैकेज जारी करें’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo