हादसे के बाद पायलट पर टिप्पणी अफसोसजनक

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अहमदाबाद विमान हादसे के बाद उस विमान के पायलट की कथित गलती को लेकर चल रही चर्चाओं को सुप्रीम कोर्ट ने अफसोसजनक बताया है। विमान की कॉकपिट रिकॉर्डिंग सामने आने के बाद पायलट की मानसिक स्थिति को लेकर कई तरह की चर्चाएं होने लगी थीं। इस पर दिवंगत पायलट के पिता ने भी आपत्ति जताई थी। सोमवार को इस पर सुनवाई हुई, जिसमें सर्वोच्च अदालत ने पायलट को लेकर हो रही चर्चाओं को अफसोसजनक बताया।

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए और विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो, एएआईबी से जवाब मांगा है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने इस मामले में स्वतंत्र जांच करवाने की संभावना पर भी विचार किया है। इसको लेकर विमानन सेक्टर की सुरक्षा से जुड़े गैर सरकारी संगठन सेफ्टी मैटर्स फाउंडेशन ने पीआईएल दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि प्रारंभिक रिपोर्ट में जरूरी जानकारी छुपाई गई है और यह नागरिकों के जीवन, समानता और सही जानकारी पाने के अधिकार का उल्लंघन करती है।

जनहित याचिका में कहा गया, ईंधन स्विच की खराबी और इलेक्ट्रिकल फॉल्ट जैसी तकनीकी समस्याओं को नजरअंदाज किया गया और दुर्घटना का दोष केवल पायलट पर डाल दिया गया। गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान 12 जून को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद ही हादसे का शिकार हो गया था। इसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। सुमीत सभरवाल फ्लाइट के मुख्य पायलट और क्लाइव कुंदर को-पायलट थे। गैर सरकारी संगठन की ओर से एडवोकेट प्रशांत भूषण ने सवाल उठाया कि दुर्घटना को हुए सौ दिन दिन से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अभी तक सिर्फ प्रारंभिक रिपोर्ट ही जारी हुई है।


Previous News Next News

More News

प्रहलाद जोशी के जरिए बड़ा संदेश

July 29, 2026

ऐसी चर्चा थी कि धर्मेंद्र प्रधान शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देंगे तो डॉक्टर जितेंद्र सिंह को उनकी जगह शिक्षा का प्रभार दिया जाएगा। यह अंदाजा इस बात से लगाया जा रहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के दौरान वे सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। प्रधानमंत्री आवास के सामने राहुल गांधी के…

अब ई-20 पार्टी बन कर तैयार है

July 29, 2026

सरकार अभी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से मिले जख्मों को सहला ही रही है कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल यानी ई-20 पेट्रोल के खिलाफ आंदोलन की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए ई-20 पार्टी का गठन हो गया है। इस पार्टी को सोशल मीडिया में पर्याप्त समर्थन भी मिल रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी…

क्या दिपके राजनीतिक पार्टी बनाएंगे?

July 29, 2026

अभिजीत दिपके और उनके नजदीकी लोग जैसे आशुतोष रांका और सौरव दास दावा कर रहे हैं कि अभी राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है और न चुनाव लड़ना है। लेकिन असल में दिपके और उनकी टीम राजनीतिक दल बनाएंगे। ध्यान रहे भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय इंडिया अगेंस्ट करप्शन के लोग खास कर…

पीके से पूरा एनडीए लड़ रहा है

July 29, 2026

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट का उपचुनाव भाजपा के लिए दुःस्वप्न साबित हो रहा है। भाजपा के कई नेता कह रहे हैं कि नितिन नबीन को सीट से इस्तीफा नहीं देना चाहिए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के बाद वे राज्यसभा चले गए और उन्होंने बांकीपुर सीट से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह…

कॉकरोच: एक शब्द का बल

July 29, 2026

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने दिया था। उन के शब्दों ने हिटलर के सामने पस्त हो रहे इंग्लैंड को बल दिया। इस हद तक कि कई यूरोपीय देशों को टिके रह कर लड़ने का हौसला मिला।…. चर्चिल ने अंग्रेजी भाषा को बुलाया और उसे युद्धभूमि में उतार दिया।” आज कम…

logo