प्रधानमंत्री एक बार फिर पूर्वोत्तर पहुंचे

Categorized as समाचार

इटानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 दिन के भीतर दूसरी बार पूर्वोत्तर के दौरे पर पहुंचे। मणिपुर, मिजोरम और असम के बाद इस बार प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा का दौरा किया। प्रधानमंत्री ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर में 51 सौ करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की नींव रखी।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने पहले की कांग्रेस सरकारों पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘अरुणाचल को कांग्रेस ने नजरअंदाज किया। हमारा पूरा नॉर्थ ईस्ट छूट गया। जब मुझे सेवा का अवसर दिया तो मैंने कांग्रेसी सोच से देश को मुक्ति दिलाई’। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘हमारी प्रेरणा इसी राज्य में वोटों और सीटों की संख्या नहीं, नेशन फर्स्ट की भावना है’।

कार्यक्रम के बाद अपने भाषण में मोदी ने कहा, ‘जिनको कभी किसी ने नहीं पूछा उनको मोदी पूजता है। इसलिए जिस नॉर्थ ईस्ट को कांग्रेस ने भुला दिया था वो 2014 के बाद विकास की प्राथमिकता बन गया है। हमने नॉर्थ ईस्ट में लास्ट माइल कनेक्टिविटी को अपनी सरकार की पहचान बनाया और यहां के आठ राज्यों को अष्टलक्ष्मी माना है’। प्रधानमंत्री के पूर्वोत्तर में आठ राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा का जिक्र किया।

बहरहाल, अरुणाचल प्रदेश के के बाद प्रधानमंत्री मोदी त्रिपुरा पहुंचे। उन्होंने माताबाड़ी में नए सिरे बने माता त्रिपुर सुंदरी मंदिर का उद्घाटन किया और पूजा की। मंदिर परिसर में एक प्रदर्शनी भी प्रधानमंत्री ने देखा। गौरतलब है कि यह मंदिर 51 शक्ति पीठों में से एक है। इस मंदिर का पुनर्निर्माण 52 करोड़ रुपए की लागत से हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी यात्रा का उद्देश्य बताते हुए कहा, ‘आज मुझे यहां सुंदर पर्वतों के दर्शन का सौभाग्य मिला। नवरात्र के पहले दिन आज सब मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं जो पर्वतराज हिमालय की बेटी हैं’। उन्होंने दूसरा  कारण यह बताया कि सोमवार से ही जीएसटी में बदलाव लागू हुए हैं, जिसे प्रधानमंत्री ने बचत उत्सव का नाम दिया है। उन्होंने कहा, ‘जनता जर्नादन को डबल बोनांजा मिला है’। प्रधानमंत्री ने तीसरा कारण यह बताया कि अरुणाचल प्रदेश को विकास के ढेर सारे प्रोजेक्ट मिले हैं।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo