बिना लड़ाई के मिल जाएगा पीओके

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ चल रही तनाव के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर बिना किसी लड़ाई के भारत को मिल जाएगा। वे पहले भी यह दावा कर चुके हैं। मोरक्को की यात्रा पर गए रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर यानी पीओके भारत को बिना किसी लड़ाई या हमले के अपने आप मिल जाएगा।

राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके के लोग खुद आजादी की मांग कर रहे हैं और एक दिन वे कहेंगे, ‘मैं भी भारत हूं’। उन्होंने याद दिलाया कि पांच साल पहले कश्मीर में सेना के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने यही बात कही थी। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम से भारत ने सैन्य कार्रवाई की थी। तीन दिन की लड़ाई के बाद भारत ने अचानक ऑपरेशन सिंदूर रोक दिया था। तब से यह आरोप लगता है कि सरकार ने उस समय पीओके कब्जा करने का मौका गंवा दिया।

गौरतलब है कि राजनाथ सिंह दो दिन के दौरे पर मोरक्को गए हैं। वहां उन्होंने टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स के नए व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म के निर्माण संयंत्र का उद्घाटन किया। यह अफ्रीका में किसी भारतीय रक्षा कंपनी का पहला संयंत्र है। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के अगले ही दिन सीडीएस, तीनों सेनाध्यक्षों और रक्षा सचिव के साथ बैठक में उन्होंने पूछा था कि अगर सरकार आदेश दे तो क्या सेना तैयार है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना हर स्थिति के लिए हर समय तैयार है।


Previous News Next News

More News

अफगानिस्तान में पुराने युद्ध का ब‍िना फटा बम अचानक फटने से क‍िशोर घायल

June 3, 2026

अफगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में मंगलवार को बम फटने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह जानकारी प्रांतीय पुलिस कार्यालय ने बुधवार को दी। यह घटना गिलान जिले में हुई। लड़के को एक खिलौने जैसी दिखने वाली चीज मिली थी और वह उससे खेलने लगा। तभी वह वस्तु अचानक फट गई…

पटना : खान सर की कोचिंग पर हमला करने के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार

June 3, 2026

बिहार की राजधानी पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान में तोड़फोड़ और गार्ड के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद भी शामिल बताए जा रहे हैं।   पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस…

दिल्ली : मालवीय नगर के बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, 10 लोगों की मौत

June 3, 2026

बुधवार सुबह दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की।  दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका…

ममता बनर्जी का टीएमसी को टूटने से बचाने के लिए बड़ा फैसला, संगठन में होंगे फेरबदल

June 3, 2026

पश्चिम बंगाल की सत्ता में 15 साल तक काबिज रही टीएमसी अब टूटने के कगार पर है और पार्टी को बचाने के लिए पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अहम फैसला लिया है। इस फैसले के तहत पार्टी की सभी समितियां, साथ ही इसके सभी फ्रंटल संगठन, तत्काल प्रभाव से भंग कर दिए…

तीन आदिवासी बालिकाओं की मृत्यु दुर्भाग्यपूर्ण, कठोर कार्रवाई हो: दिग्विजय सिंह

June 3, 2026

राज्यसभा सांसद एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आदिवासी बहुल ग्राम सगौर में कुएं में डूबने से तीन नाबालिग आदिवासी बालिकाओं की हुई दर्दनाक मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही एवं पेयजल व्यवस्था की विफलता का गंभीर उदाहरण बताते…

logo