‘ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है’, मध्य प्रदेश के धार में पीएम मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश

Categorized as समाचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि ये नया भारत है, ये किसी की परमाणु धमकियों से डरता नहीं। ये नया भारत है, ये घर में घुसकर मारता है। प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश के धार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा पाकिस्तान से आए आतंकियों ने हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था। हमने ऑपरेशन सिंदूर करके आतंकी ठिकानों को उजाड़ दिया। हमारे वीर जवानों ने पलक झपकते ही पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया। अभी कल ही देश और दुनिया ने देखा है, फिर एक पाकिस्तानी आतंकी ने रो-रो कर अपना हाल बताया है।

उन्होंने सेना के शौर्य की सराहना करते हुए आगे कहा 17 सितंबर के दिन ही देश ने सरदार पटेल की फौलादी इच्छा इच्छाशक्ति का उदाहरण देखा था। भारतीय सेना ने हैदराबाद को अनेकों अत्याचारों से मुक्त कराकर, उनके अधिकारों की रक्षा कर भारत के गौरव को फिर से स्थापित किया था।

पीएम मोदी ने कहा देश की इतनी बड़ी उपलब्धि को, सेना के इतने बड़े शौर्य को, कई दशक बीत गए, कोई याद करने वाला नहीं था, लेकिन आपने मुझे मौका दिया, हमारी सरकार ने 17 सितंबर की हैदराबाद की घटना को अमर ​कर दिया। हमने भारत की एकता के प्रतीक इस दिन को हैदराबाद लिबरेशन डे के रूप में मनाने की शुरुआत की है।

Also Read : पीएम मोदी को वैश्विक नेताओं और राजदूतों ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में बुधवार को ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान का शुभारंभ किया। कौशल निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर भगवान विश्वकर्मा को नमन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अपने कौशल से राष्ट्र निर्माण में लगे करोड़ों भाइयों और बहनों को मैं विश्वकर्मा जयंती पर आदरपूर्वक प्रणाम करता हूं।

उन्होंने कहा, “विश्वकर्मा जयंती के दिन एक बड़ी औद्योगिक शुरुआत होने जा रही है। देश के सबसे बड़े इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल पार्क का शिलान्यास यहां (धार) हुआ है। इस पार्क से भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलेगा। इस टेक्सटाइल पा​र्क से हमारे युवकों और युवतियों को बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा। मैं इन परियोजनाओं के लिए सभी देशवासियों को बधाई देता हूं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान को लेकर कहा कि यह माताओं-बहनों को समर्पित है। उन्होंने कहा हमारा मकसद है- एक भी महिला, जानकारी या संसाधनों के अभाव में बीमारी का शिकार न हो।

पीएम मोदी ने कहा कि विकसित होते भारत में हमें मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को जितना संभव हो सके, कम करना ही है। इसी उद्देश्य से वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई। इस योजना के अंतर्गत पहली संतान होने पर 5 हजार रुपए और दूसरी बेटी के जन्म पर 6 हजार रुपए सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं। अब तक 4.5 करोड़ से अधिक गर्भवती माताओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ मिल चुका है। अब तक 19 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि मेरी माताओं बहनों के खातों में पहुंच चुकी है।

Pic Credit : ANI


Previous News Next News

More News

होर्मुज को लेकर लंदन में होगी यूरोपीय देशों की अगली बैठक

April 18, 2026

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को सीजफायर जारी रहने तक खुला रखने का ऐलान किया। हालांकि, अमेरिकी नौसेना के ब्लॉकेड को लेकर ईरान ने स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी भी दी है।   होर्मुज को पूरी तरह से खुला रखने को लेकर फ्रांस और ब्रिटेन की अध्यक्षता में बीते दिन एक मीटिंग हुई, जिसमें लगभग 40…

जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद को एनआईए ने किया गिरफ्तार

April 18, 2026

जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 30 साल पुराने मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया है। शब्बीर को मार्च में ही दो मामलों में जमानत मिली थी। 1996 में पुलिसकर्मियों पर हमले के आरोप के मामले में एनआईए की श्रीनगर ब्रांच ने शब्बीर अहमद शाह को…

आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

April 18, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। इससे पहले दिन में संसद सत्र समाप्त होने के बाद सभी दलों के नेताओं ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ एक औपचारिक बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में सुरक्षा पर कैबिनेट समिति (सीसीएस) की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता भी की,…

कैबिनेट ने भारतीय जहाजों की सुरक्षा के ‘भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल’ प्रस्ताव को दी मंजूरी

April 18, 2026

पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक अनिश्चितता के बीच केंद्र सरकार ने भारतीय जहाजों और समुद्री व्यापार को सुरक्षित रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई कैबिनेट बैठक में 12,980 करोड़ रुपए की सरकारी गारंटी के साथ एक घरेलू बीमा पूल बनाने के प्रस्ताव को…

बिहार विधानसभा का विशेष सत्र 24 अप्रैल को

April 18, 2026

बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री बने हैं। इसी क्रम में 24 अप्रैल को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है।   यह सत्र बिहार की राजनीति के लिए काफी अहम माना जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सदन में विश्वास…

logo