इजराइल ने कतर में बरसाए बम

Categorized as समाचार

तेल अवीव। इजराइल ने हमास से जुड़े लोगों को मारने के लिए कतर में बम बरसाए हैं। खबरों के मुताबिक इजरायल ने कतर में हमास के वरिष्ठ अधिकारियों पर हवाई हमला किया। इस आपरेशन में कोई पचास लडाकूओं विमानों के हिस्सा लेने की खबर। राजधानी दोहा में कई विस्फोटों की आवाजें सुनी गई हैं। बताया जा रहा है कि हमला दोहा के कटारा इलाके में किया गया। हमले में जिस इमारत को निशाना बनाया गया, वह मलबे में तब्दील हो गई है। इजरायल के इस हमले को एक बड़े कूटनीतिक संकट की शुरुआत माना जा रहा है। कतर मध्य पूर्व में अमेरिका का करीबी और हमास का समर्थक है।

इस बीच इजरायली मीडिया ने दावा किया कि यह हमला हमास के शीर्ष नेताओं, जिनमें गाज़ा प्रमुख खलील अल हय्या भी शामिल हैं, को निशाना बनाने के लिए किया गया। न्यूज चैनल ‘अल जजीरा’ ने हमास के सूत्रों के हवाले से, कहा है कि हमला उन हमास वार्ताकारों पर किया गया जो अमेरिका की ओर से प्रस्तावित युद्धविराम योजना पर चर्चा करने के लिए दोहा में मौजूद थे।

इजरायल ने यह हवाई हमला यरूशलम में हुई गोलीबारी के बाद किया है। इस हमले में कम से कम पांच इजरायली नागरिकों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। हमास ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। ऐसे में माना जा रहा है कि कतर में हमास के वरिष्ठ अधिकारियों पर इजरायल का हमला इसी का जवाब है। दरअसल, एक दिन पहले उत्तरी यरूशलम के भीड़भाड़ वाले एक चौराहे पर एक बस स्टॉप पर हमास के आतंकवादियों की गोलीबारी में कम से कम पांच लोगों की मौत हुई थी।


Previous News Next News

More News

वंदे मातरम पर ‘इंडिया’ ब्लॉक में मतभेद

September 13, 2026

कांग्रेस पार्टी ने अचानक वंदे मातरम को बड़ा मुद्दा बना दिया है और इस पर टकराव पैदा कर रही है। यह अचानक हुआ इसलिए लग रहा है क्योंकि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस इस पर अपनै स्टैंड स्पष्ट करने से बच रही थी। कांग्रेस के नेता इस बात से खुश थे कि जंतर मंतर…

केजरीवाल, पंकज गुप्ता और एनडी गुप्ता

September 13, 2026

भारत में राजनीति को जाति के स्टीरियोटाइप में देखा जाता है। जब भी किसी पार्टी के संगठन के पदाधिकारियों की घोषणा होती है तो देखा जाता है कि उसमें जातीय समीकरण का कितना ध्यान रखा गया है। ऐसे की सरकार के मंत्रियों के चयन में भी सामाजिक, क्षेत्रीय संतुलन की बात होती है। हर जाति…

टकराव की राजनीति बढ़ा रहे हैं केजरीवाल

September 13, 2026

आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इन दिनों पूरी तरह से पंजाब की राजनीति में लगे हैं। वे रैलियां और चुनावी कार्यक्रम कर रहे हैं और साथ साथ टिकट बंटवारे से लेकर चुनावी रणनीति बनाने में भी लगे हैं। राघव चड्ढा और उनसे भी ज्यादा संदीप पाठक के पार्टी छोड़ने के बाद केजरीवाल पर…

धीरेंद्र शास्त्री ने भाजपा का नुकसान कर दिया

September 13, 2026

पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के बाद बड़े धूमधड़ाके से बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री बंगाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार थी तो उनको राज्य में नहीं आने दिया जाता था। उन्होंने यह भी कहा कि अब सरकार बदल गई है और लोगों का मन बदलना चाहिए। सोचें, बंगाल में लोगों…

आर्थिक विकासः इतने बंटे हुए क्यों हैं अहसास!

September 13, 2026

लोग यह पूछने लगे हैं कि अगर तेज गति से आर्थिक वृद्धि दर्ज हो रही है, तो वह आम जिंदगी में महसूस क्यों नहीं हो रही है? आंकड़ों की साख का सवाल तो पुराना है, मगर ताजा बहस के क्रम में आम तजुर्बे के खिलाफ आए आंकड़ों पर सरल, लेकिन कहीं अधिक महत्त्वपूर्ण सवाल उठाए…

logo