अंतरिम सरकार के लिए बातचीत

Categorized as समाचार

काठमांडो। नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद देश में नई सरकार के गठन पर बातचीत शुरू हो गई है। पहले खबर आई थी कि राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने भी इस्तीफा दे दिया है लेकिन बाद में बताया गया कि उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को अगले हफ्ते बातचीत के लिए बुलाया लेकिन अंतरिम सरकार के गठन की बात उनसे नहीं हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे सेना से बात करने के लिए तैयार हैं। लेकिन सेना या राष्ट्रपति से बात तभी होगी, जब संसद भंग होगी।

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के लिए राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता रबि लामिछाने और काठमांडू के मेयर बालेन शाह के बीच बातचीत शुरू हुई है। बालेन शाह ने संसद भंग होने से पहले राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से बातचीत से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि नेपाल में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबि लामिछाने सांसद हैं और मंगलवार को ही उनको ललितपुर की नक्खू जेल से रिहा किया गया। उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि जेल प्रशासन ने कहा कि वे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, जिसके बाद उनकी पत्नी निकिता पौडेल ने व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें जेल से बाहर निकाला।

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रबी लामिछाने ने जेल से रिहा होने के बाद प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर उन्हें गहरा दुख है और उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। लामिछाने ने लोगों से कहा कि वे राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करें और इसे नुकसान न पहुंचाएं। लामिछाने ने यह भी कहा कि भ्रष्ट नेताओं की तीन पीढ़ियों से लूटी गई संपत्ति का राष्ट्रीयकरण कर कानूनी जांच की जानी चाहिए। रबि लामिछाने की रिहाई के बाद ललितपुर के नक्खू जेल से सभी कैदी बाहर निकल गए। इस जेल में करीब डेढ़ हजार कैदी बंद थे।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo