सेना ने शांति बनाने की अपील की

Categorized as समाचार

काठमांडो। नेपाल की सेना ने देश में दो दिन से चल रहे हिंसक प्रदर्शनों के बीच लोगों की जान माल की सुरक्षा का वादा दोहराया और सभी नागरिकों से शांति बहाल करने की अपील की। एक आधिकारिक बयान में सेना ने सभी नागरिकों से संयम बरतने की अपील की और  याद दिलाया कि राष्ट्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

बयान में नेपाल की सेना ने कहा, ‘देश की आजादी, एकता और लोगों की जान माल की रक्षा हम हमेशा करते रहेंगे, चाहे हालात कितने भी मुश्किल हों। जेन जेड के आंदोलन की घटनाओं पर सेना नजर रख रही है। आंदोलन में लोगों और संपत्ति को हुए भारी नुकसान पर सेना को बहुत दुख है। मरने वालों की आत्मा को शांति मिले, इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं’। सेना ने कहा कि नेपाल और लोगों की भलाई के लिए वह हमेशा तैयार हैं। सेना ने युवाओं और सारे देशवासियों से अपील की है कि आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखें।

दूसरी ओर प्रदर्शन कर रहे जेन जेड यानी नौजवानों ने भी एक चिट्ठी जारी की है। इसमें उन्होंने कहा है, ‘सरकार को घुटनों पर ला दिया गया है। हम अब प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हैं’। चिट्ठी में कहा गया है, ‘यह देश अब हमारी लीडरशिप में आ गया है। सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं। पीएम ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हम अपना सुरक्षित भविष्य वाला नेपाल बना सकते हैं। हम सबकी एकता ही नए बदलाव की नींव रखेगी’।


Previous News Next News

More News

ईरान युद्ध का लक्ष्य कैसे हासिल होगा?

March 4, 2026

पुरानी कहावत है कि ‘चुनाव से पहले, युद्ध के दौरान और शिकार के बाद सबसे ज्यादा झूठ बोले जाते हैं’। सो, ईरान में युद्ध चल रहा है और झूठ की चौतरफा बौछार हो रही है। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने पेंटागन में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि युद्ध अमेरिका ने शुरू नहीं किया…

भारत तेल भंडार की चिंता में

March 4, 2026

नई दिल्ली। भारत के पास कच्चे तेल का भंडार कम हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के पास सिर्फ 25 दिन के कच्चे तेल और रिफाइंड का भंडार है। ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। गौरतलब है कि भारत की जरुरत का करीब 40…

ट्रंप ने दांवा किया ईरान बातचीत चाहता है

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले के चौथे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है लेकिन अब बहुत देर हो गई है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की वायु और नौसैनिक क्षमता पूरी तरह से खत्म हो गई…

ईरान में आठ सौ लोगों की मौत

March 4, 2026

नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले में पिछले चार दिन में करीब आठ सौ लोगों की मौत हो चुकी है। पहले दिन हुए हमले में एक स्कूल में करीब डेढ़ सौ छात्राओं की मौत हो गई थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुआ।…

पटरी पर लौटा रिश्ता

March 4, 2026

मार्क कार्नी की सोच है कि जब बड़ी ताकतें अंतरराष्ट्रीय व्यवहार के कायदों को ठोकर मार रही हैं, मध्यम दर्जे की ताकतों को आपस में मिलकर अपने हितों की रक्षा करनी चाहिए। भारत यात्रा में उनकी ये सोच प्रतिबिंबित हुई। मार्क कार्नी की भारत यात्रा का सार है कि नए हालात के बीच भारत और…

logo