भारतीय नागरिक नेपाल जाने से बचें

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। नेपाल में दो दिन से जारी हिंसक प्रदर्शनों की वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने से बचने की सलाह दी है। विदेश मंत्रालय ने हिंसक प्रदर्शनों के दूसरे दिन यानी मंगलवार को कहा कि जब तक स्थिति सामान्य न हो जाए, नेपाल जाने से बचें। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, ‘जो भारतीय नागरिक अभी नेपाल में हैं, उन्हें अपने मौजूदा ठिकाने पर ही रहना चाहिए। सड़कों पर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें’।

विदेश मंत्रालय की ओर से भारतीय नागरिकों से कहा गया है कि वे अगर नेपाल में हैं तो नेपाल की स्थानीय अधिकारियों और काठमांडो में भारतीय दूतावास की सलाह का पालन करें। किसी मदद के लिए काठमांडो में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए। नेपाल में दूसरे दिन भी जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एयर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से काठमांडो और वापस दिल्ली आने वाली सारी उड़ानें रद्द कर दीं।

उधर नेपाल की राजधानी काठमांडो में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को सारी उड़ानें रद्द कर दी गईं। यह फैसला गंभीर हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण किया गया। एयरपोर्ट प्राधिकरण ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जनरल मैनेजर हंसा राज पांडे ने कहा कि कोटेश्वर के पास धुआं उठने से दोपहर पौने एक बजे से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रोक दी गईं। नेपाल की घरेलू एयरलाइंस बुद्धा एयर ने भी सुरक्षा कारणों से सारी उड़ानें रोक दी हैं।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo