मोदी ने मैक्रों से बात की

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से टेलीफोन पर बात हुई। दोनों नेताओं के बीच रूस और यूक्रेन युद्ध सहित कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई। राष्ट्रपति मैक्रों से बातचीत की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘राष्ट्रपति मैक्रों के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने विभिन्न क्षेत्रों में दोपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक मूल्यांकन किया’।

प्रधानमंत्री मोदी ने इसी पोस्ट में आगे लिखा, ‘यूक्रेन संघर्ष को जल्दी समाप्त करने के प्रयासों सहित अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान प्रदान किया। भारत और फ्रांस रणनीतिक साझेदारी वैश्विक शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी’। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले दिनों कई यूरोपीय नेताओं के साथ बातचीत की थी। यह भी ध्यान देने की बात है कि राष्ट्रपति मैक्रों यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं और वे पिछले दिनों यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने गए थे।


Previous News Next News

More News

ममता बनर्जी के दिल में काबा, मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं : गिरिराज सिंह

April 22, 2026

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए कहा कि वे चुनाव में होने वाली हार से परेशान हैं। वे अपने दिल में काबा रखती हैं तो मैं काली मां को अपने दिल में रखता हूं। नई दिल्ली में आईएएनएस से बातचीत…

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार : सीएम योगी

April 22, 2026

पश्चिम बंगाल के चकदहा में बुधवार को आयोजित जनसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीतिक दिशा को लेकर बड़ा संदेश दिया। उन्होंने नदिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए इसे चैतन्य महाप्रभु की वैष्णव परंपरा की भूमि बताया और कहा कि बंगाल अब बदलाव के मुहाने पर…

प्रधानमंत्री के संबंध में दिया गया बयान निंदनीय है: एकनाथ शिंदे

April 22, 2026

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई विवादित टिप्पणी की निंदा की।  उन्होंने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी निंदनीय है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार…

पृथ्वी की रक्षा सिर्फ जिम्मेदारी नहीं, आने वाली पीढ़ियों के प्रति पवित्र संकल्प : पीएम मोदी

April 22, 2026

विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ एक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक पवित्र संकल्प भी है, जिसे हमें पूरी ईमानदारी से निभाना चाहिए।  पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए…

बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहुंचे सीएम धामी

April 22, 2026

केदारनाथ धाम में बुधवार को श्रद्धा, आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब भगवान बाबा केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ धाम पहुंचे और पूजा-अर्चना में भाग लिया।  कपाट खुलने के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…

logo