भारत पर ट्रंप का यू टर्न

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत के प्रति राय बदल गई है। अब उन्होंने कहा है कि वे भारत के साथ संबंधों को फिर से पहले जैसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके दोस्त हैं और दोस्त बने रहेंगे। इससे एक दिन पहले उन्होंने भारत के प्रति अपना नजरिया बदलने का संकेत देते हुए भारत के चीन के नजदीक जाने का मुद्दा उठाया था। अब उन्होंने संबंधों को फिर से बहाल करने की  बात कही है, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सद्भावपूर्ण प्रतिक्रिया दी है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘मैं हमेशा मोदी का दोस्त रहूंगा। भारत के साथ संबंधों को रीसेट करने के लिए हमेशा तैयार हूं’। ध्यान रहे इसे पहले ट्रंप ने बहुत साफ शब्दों में कहा था कि भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ में बदलाव की कोई योजना नहीं है। सबको पता है कि टैरिफ में बदलाव के बगैर संबंधों की फिर से बहाली नहीं हो सकती है। तभी ऐसा लग रहा है कि दोनों देशों के बीच वार्ता जल्दी ही फिर से बहाल होगी और टैरिफ पर विचार होगा। व्यापार वार्ता के लिए 27 अगस्त को अमेरिकी टीम भारत आने वाली थी। लेकिन उसे रोक दिया गया था।

बहरहाल, भारत के संबंधों को रीसेट करने का बयान देने से पहले शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा था, ‘ऐसा लगता है कि हमने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है। उम्मीद है उनका भविष्य अच्छा होगा’। इस पोस्ट के 12 घंटे के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत के साथ संबंध बहाली की बात कही। इसके जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने शनिवार को ट्रंप के बयान को शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और हमारे संबंधों को लेकर उनके विचारों की तहे दिल से सराहना करता हूं और उनका पूर्ण समर्थन करता हूं। भारत और अमेरिका के बीच एक सकारात्मक और दूरदर्शी वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है’।

राष्ट्रपति ट्रंप के बयान पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से गई प्रतक्रिया पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, ‘पीएम मोदी अमेरिका के साथ हमारी साझेदारी को बहुत महत्व देते हैं। जहां तक राष्ट्रपति ट्रंप का सवाल है, पीएम मोदी के ट्रंप के साथ हमेशा से बहुत अच्छे व्यक्तिगत रिश्ते रहे हैं’। उन्होंने आगे कहा, ‘फिलहाल मुद्दा यह है कि हम अमेरिका के साथ जुड़े हुए हैं’। जयशंकर ने इससे ज्यादा कुछ भी कहने से इनकार किया।

इससे पहले वॉशिंगटन में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और दूसरे देशों के साथ चल रही व्यापार बातचीत को अच्छा बताया, लेकिन यूरोपीय संघ के गूगल पर सीढ़े तीन अरब डॉलर का जुर्माना लगाने पर नाराजगी जताई। भारत के साथ संबंधों की फिर से बहाली की बात के साथ साथ उन्होंने यह भी साफ किया कि वे भारत के रूसी तेल खरीदने के कारण निराश हैं। उन्होंने कहा, ‘हमने भारत पर इसके लिए 50 फीसदी का भारी टैरिफ लगाया है’।


Previous News Next News

More News

सुप्रीम कोर्ट का बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले छात्रों को रिहा करने के निर्देश

July 28, 2026

उच्चतम न्यायालय ने पिछले सप्ताह हुए विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा लेने पर गिरफ्तार या हिरासत में लिए गए उन सभी छात्रों को मंगलवार को रिहा करने का आदेश दिया जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। इसके साथ ही न्यायालय ने केंद्र सरकार और असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र तथा केरल सरकारों…

युवाओं को रोजगारदाता बनाने की दिशा में योगी सरकार की बड़ी पहल

July 28, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार सृजित करने वाला उद्यमी बनाने के उद्देश्य से ‘यूथ अड्डा’ पहल को प्रदेश भर में विस्तार देने का निर्णय लिया है। सरकार का कहना है कि यह पहल नई पीढ़ी की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है और इसके…

महबूबा ने जंतर-मंतर पर दिये बयान के लिए मांगी माफी

July 28, 2026

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जंतर-मंतर पर दिये अपने विवादित बयान के लिए मंगलवार को माफी मांगी। गौरतलब है कि सुश्री मुफ्ती ने अभी हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी के जंतर-मंतर के विरोध-प्रदर्शन में शामिल होकर कश्मीर में मौजूदा उग्रवाद का जिक्र करते हुए वहां बल…

उत्तरकाशी में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

July 28, 2026

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद में सोमवार देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। भारी बारिश के कारण यमुनोत्री और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने से अवरुद्ध हो गए हैं, जिससे चारधाम यात्रा पर निकले हजारों तीर्थयात्रियों तथा स्थानीय लोगों का…

अमेरिका-ईरान के बीच ‘सौहार्दपूर्ण वार्ता’ जारी : ट्रंप

July 28, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल “सौहार्दपूर्ण वार्ता” चल रही है, हालांकि यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। श्री ट्रंप ने मिशिगन के मिलफोर्ड में सोमवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “हम उन पर जबरदस्त…

logo