बाढ़ और बारिश से राहत नहीं

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। लगातार हो रही बारिश और बाढ़ का कहर झेल रहे राज्यों में राहत नहीं मिल रही है। पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान और हरियाणा में बाढ़  और बारिश से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में दोपहर बाद तेज बारिश हुई। राजसमंद के रिछेड़ क्षेत्र में तेज बारिश से नेशनल हाईवे 162, जो   राजसमंद को जोधपुर से जोड़ता है उसका बड़ा हिस्सा बह गया। उदयपुर में आयड़ नदी का पानी कई कॉलोनियों में घुस गया।

राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी कम हुआ है फिर भी शनिवार को भी यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर रही। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सिविल लाइंस, मॉनेस्ट्री मार्केट, यमुना बाजार, वासुदेव घाट, निगम बोध घाट, मयूर विहार और कश्मीरी गेट सहित शहर के कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात हैं। उधर उत्तर प्रदेश के मथुरा में कई कॉलोनियों में यमुना का पानी घुस गया है। आगरा में ताजमहल की चारदिवारी तक यमुना का पानी पहुंच गया है। इसके पीछे बना पार्क डूब गया है।

पंजाब में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। वहां के सभी 23 जिलों के करीब दो हजार गांव पिछले 12 दिनों से बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब चार लाख लोग प्रभावित हैं। राज्य में अब करीब 50 लोगों की जान जा चुकी है और दो लाख हेक्टेयर में लगी फसल बरबाद हो गई है। हालांकि पंजाब में अगले चार दिन तक बारिश का अलर्ट नहीं है। इससे बाढ़ से राहत की संभावना है। उधर जम्मू कश्मीर में भी हालात सुधर नहीं रहे हैं। कठुआ से कश्मीर तक सैकड़ों गाड़ियां फंस गई हैं। श्रीनगर और बडगाम में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा लगातार 11 दिन से बंद है। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद यात्रा स्थगित कर दी गई थी।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के सामने ईडी का खतरा

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी के सामने राजनीतिक चुनौती तो भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी की है ही लेकिन एक बड़ी चुनौती प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की है। वह चुनौती कब और कहां से कांग्रेस को परेशान करने लगेगी यह पता नहीं चल पाता है। कांग्रेस के एक जानकार नेता ने कहा कि कई बार लगता है…

कांग्रेस के कहने से ईडी की कार्रवाई!

September 14, 2026

एक तरफ कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों के नेता आरोप लगाते हैं कि केंद्र सरकार ईडी और दूसरी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करती है और विपक्षी पार्टियों के नेताओं पर कार्रवाई कराती है तो दूसरी ओर कांग्रेस और भाजपा विरोधी दूसरी पार्टियों के ही नेता आरोप लगा रहे हैं कि ईडी कुछ कांग्रेस नेताओं के…

केरलम में राहुल बनाएंगे नया अध्यक्ष

September 14, 2026

कांग्रेस पार्टी कई राज्यों में नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने जा रही है। इसमे सबसे पहले केरलम में फैसला हो सकता है। जानकार सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी केरलम में अपनी पसंद के नेता को अध्यक्ष बनवाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि जिस तरह से उन्होंने तमिलनाडु में पार्टी के सबसे मुखर नेताओं में…

ब्रिक्स के दौरान सर्जियो गोर दिल्ली छोड़ गए

September 14, 2026

दिल्ली में दुनिया भर के नेताओं का जमावड़ा था। नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को ब्रिक्स के 18वें सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा था। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दोनों भारत आए थे। यह बहुत बड़ा घटनाक्रम था। दो साल पहले दिल्ली में हुए जी 20…

गाणपत्य मीमांसा और आधुनिक जीवनशैली

September 14, 2026

मुद्गल पुराण में गणेश के आठ अवतारों का वर्णन मिलता है, जो किसी असुर को मारने के लिए नहीं, बल्कि मानव मन के भीतर छिपे आठ मानसिक विकारों का शमन करने के लिए अवतरित हुए थे। वक्रतुण्ड, मत्सरासुर अर्थात मत्सर, ईर्ष्या के शमन हेतु अवतरित हुए थे, यह सोशल मीडिया पर दूसरों की प्रगति देखकर…

logo