उत्तर भारत में बारिश से आफत

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी लगातार हो रही बारिश से बाढ़ के हालात बने हैं और जनजीवन अस्तव्यस्त हुआ है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में क्षिप्रा का जलस्तर बढ़ने से घाट किनारे के मंदिर डूब गए हैं। उनके गुंबद तक पानी आ गया है। रतलाम में रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म पानी में डूबा है। राजस्थान में दौसा जिले के कई इलाकों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे बाढ़ के हालात बन गए। पंजाब के सभी 23 जिलों में बाढ़ आ गई है और करीब साढ़े तीन लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया।

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाके में बारिश से कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हैं। हरियाणा के भी कई इलाके बाढ़ में डूबे हैं और अलग अलग घटनाओं में कई लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह भूस्खलन में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग अंदर फंस गए। जम्मू और पंजाब में बाढ़ के कारण भारत और पाकिस्तान सीमा की एक सौ किलोमीटर से ज्यादा लंबी बाड़ को नुकसान हुआ है। साथ ही सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ की करीब 90 चौकियां पानी में डूब गई हैं।

उधर गुजरात में हो लगातार रही बारिश और मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर डैम से छोड़े जा रहे पानी के कारण सरदार सरोवर डैम का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। इसके चलते गुरुवार को डैम के 15 गेट खोल दिए गए। बुधवार शाम तक डैम का स्तर 135.37 मीटर पर पहुंच गया था। इस साल पहली बार 15 गेट खोलने पड़े। जम्मू कश्मीर में लगातार बारिश और खराब मौसम के चलते, गुरुवार को लगातार दूसरे दिन पूरे कश्मीर में स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी और कोचिंग सेंटर सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया गया।


Previous News Next News

More News

कांग्रेस के अजब गजब उम्मीदवार

March 6, 2026

कांग्रेस पार्टी को इस बार राज्यसभा की एक सीट का फायदा हो रहा है। वह इसलिए हो रहा है क्योंकि एमके स्टालिन ने तमिलनाडु से एक सीट देने का फैसला किया। कांग्रेस पार्टी के नेता दिखावा करने के लिए पवन खेड़ा का नाम ले रहे थे। सबको पता था कि अगर तमिलनाडु से कांग्रेस को…

कबूतरी संचार की पुरानी व्यवस्था

March 6, 2026

ओडिशा पुलिस की यह सेवा अनूठी है। 1946 में, द्वितीय विश्व युद्ध के ठीक बाद, ओडिशा पुलिस ने इसे शुरू किया। सबसे पहले नक्सल प्रभावित कोरापुट जिले में प्रयोग किया गया। धीरे-धीरे यह 38 स्थानों (जिलों, सब-डिवीजनों, सर्कलों और पुलिस स्टेशनों) तक फैल गई। इस सेवा के चरम पर 19 ‘पिजन लॉफ्ट’ सक्रिय थे, जहां…

कैसा भूमंडलीकरण, कैसी विश्व व्यवस्था?

March 6, 2026

साफ दिखलाई दे रहा है कि भूमंडलीकरण इतिहास की अनिवार्य धारा नहीं है, बल्कि मानों एक ऐसी व्यवस्था जैसी है जो परिस्थितियों पर निर्भर है। और वह लगातार खतरे के नीचे खड़ी है। कोई भी समय कभी भी इस पूरी व्यवस्था को पटरी से नीचे उतार सकता है, जैसे इस समय भूमंडलाकरण के साथ वैश्विक…

बेहतर विदाई के हकदार थे नीतीश

March 6, 2026

बिहार में नीतीश कुमार युग का अंत हो गया है। इसमें कोई हैरानी या दुख की बात नहीं है। हर नेता का युग आता है और समाप्त होता है। बिहार में ही जैसे लालू प्रसाद का युग खत्म हुआ वैसे ही नीतीश का भी खत्म हुआ। फर्क इतना है कि लालू प्रसाद चुनाव हार कर…

नीतीश सीएम पद छोड़ेंगे

March 6, 2026

पटना। दो दशक के बाद नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले नीतीश कुमार ने एक लंबी पोस्ट लिख कर सोशल मीडिया में साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा…

logo