बाढ़ में डूबी दिल्ली

Categorized as समाचार

नई दिल्ली। खतरे का निशान पार करने के बाद अब यमुना नदी का पानी दिल्ली की सड़कों पर और शहर के अंदर पहुंच गया है। लगभग आधे रिंग रोड पर पानी भर गया है, जिससे गुरुवार को पूरे दिन ट्रैफिक रेंगता रहा। यमुना का पानी राजधानी दिल्ली के सबसे व्यस्ततम आईटीओ चौराहे तक पहुंच गया और दिल्ली सरकार के सचिवालय तक में पानी भर गया। शहर के कई हिस्सों में और पॉश कॉलोनियों में तीन से चार फीट तक पानी भरा है। पहली मंजिल तक मकान डूबे हैं और बाहर खड़ी गाड़ियां पूरी तरह से डूब गई हैं।

दिल्ली सरकार ने यमुना के किनारे रहने वाले जिन लोगों को घरों से निकाल कर राहत शिविरों में पहुंचाया था उन राहत शिविरों में भी पानी भर गया है और हजारों लोगों को वहां से भी निकलना पड़ा है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। जहांगीरपुरी से लेकर वजीराबाद होते हुए चंदगी राम अखाड़ा, सिविल लाइंस, आईएसबीटी, कश्मीरी गेट, आईटीओ, दिल्ली सचिवालय से लेकर आगे ओखला और कालिंदी कुंज तक कई इलाकों में पानी भरा है।

मयूर विहार में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए बने राहत शिविरों में यमुना का पानी भर गया तो अलीपुर में नेशनल हाईवे 44 पर फ्लाईओवर का एक हिस्सा धंस गया। ड्रोन से ली गई तस्वीरों में दिख रहा है कि पूर्वी दिल्ली में मयूर विहार में गुरुवार को बाढ़ की स्थिति बन गई है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर गुरुवार की सुबह नौ बजे यमुना नदी का जलस्तर 208 मीटर के करीब दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से तीन मीटर ऊपर है। गौरतलब है कि यमुना पर बना लोहे का पुल दो दिन से बंद है। यमुना का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का पानी आसपास के क्षेत्रों में बने राहत शिविरों में लगातार भरता जा रहा है।

एनडीआरएफ की टीम ने जमुना बाजार के निचले इलाके में फंसे लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि बाढ़ के साथ साथ सीवेज का पानी भी दिल्ली की सड़कों और पॉश कॉलोनियों में भर गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई इलाकों में घरों में गंदा पानी आने की खबरे हैं। इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का मुआयना किया और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।


Previous News Next News

More News

‘युवा भारतीय गढ़ रहे देश-दुनिया का भविष्य’, प्रधानमंत्री मोदी

June 13, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास को मजबूत रूप से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह देखकर प्रसन्नता होती है कि युवा भारतीय उन क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं जो हमारे देश और दुनिया के भविष्य को आकार देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के…

दिल्ली में 500 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों पर बढ़ेगा बिल का बोझ

June 13, 2026

दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को जून महीने में बड़ा झटका लग सकता है। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने राजधानी की तीनों बिजली वितरण कंपनियों, बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल), बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) को अप्रैल 2026 के लिए पावर परचेज एडजस्टमेंट चार्ज (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति…

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे अगले सेना प्रमुख

June 13, 2026

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को केंद्र सरकार ने भारतीय सेना का अगला प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) नियुक्त किया है। धीरज सेठ मौजूदा आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे। 30 जून को आर्मी स्टाफ के मौजूदा चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी उसी दिन रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी,…

‘मां-बहन’: रिश्तों की गालियों से गरिमा तक की सिनेमाई यात्रा

June 13, 2026

यहां स्त्री-विमर्श है, लेकिन नारेबाज़ी नहीं। यहां सामाजिक टिप्पणी है, लेकिन उपदेश नहीं। यहाँ संवेदनशीलता है, लेकिन भावुकता का अतिरेक नहीं। तकनीकी पक्ष की बात करें तो फ़िल्म का कैमरा वर्क कहानी के स्वभाव के अनुरूप है। चमक-दमक से दूर, वास्तविक जीवन के करीब। फ्रेम्स में एक तरह की घरेलू घुटन भी है और आत्मीयता…

ट्रंप ने ईरान युद्ध खत्म किया

June 13, 2026

नई दिल्ली। अमेरिका ने ईरान के खिलाफ युद्ध समाप्त कर दिया है। युद्ध शुरू होने के करीब ढाई महीने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध खत्म कर दिया है। इसके साथ ही सूत्रों के हवाले से यह भी खबर आई है कि रविवार…

logo